लाइव न्यूज़ :

चमकती त्वचा और स्वस्थ बालों के लिए ऐसे करें सूखे खजूर का इस्तेमाल, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2023 17:50 IST

खजूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के लिए भी जाना जाता है, इसलिए यह हमें कोशिका क्षति और सूजन से सुरक्षा प्रदान करता है। कच्चा खजूर खाने से हमारे शरीर के ऊतकों की ताकत भी बढ़ती है और त्वचा मुलायम और चिकनी होती है।

Open in App

खजूर विटामिन सी और डी का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो शरीर के अंदर कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है जिससे लचीलापन बढ़ता है। खजूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के लिए भी जाना जाता है, इसलिए यह हमें कोशिका क्षति और सूजन से सुरक्षा प्रदान करता है। कच्चा खजूर खाने से हमारे शरीर के ऊतकों की ताकत भी बढ़ती है और त्वचा मुलायम और चिकनी होती है। 

खजूर का एक अन्य लाभ त्वचा की एलर्जी का इलाज करना है जो आमतौर पर पूरे शरीर में फैल जाती है। आइए आज त्वचा की देखभाल के लिए छुहारे का उपयोग कैसे करें, इसके बारे में कुछ सुझावों पर एक नजर डालते हैं:

फेस स्क्रब बनाना

सूखे खजूर का उपयोग फेस स्क्रब के रूप में किया जा सकता है। लगभग 4-5 खजूर लें और उन्हें रात में एक कप दूध में भिगो दें। - फिर भीगे हुए खजूर लें और उन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। बाद में इसमें एक बड़ा चम्मच शहद और सूजी मिलाएं और फिर इसे फेस स्क्रब की तरह लगा सकते हैं।

बाल धोने के लिए सूखे खजूर

खजूर न केवल त्वचा के लिए उपयोगी माना जाता है, बल्कि यह बालों को भी स्वस्थ रखता है। इनका उपयोग बाल धोने के लिए भी किया जा सकता है। 10-12 खजूर लें और उन्हें पानी में उबाल लें। इन खजूरों के उबल जाने के बाद पानी को ठंडा होने दीजिए। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसका उपयोग बाल धोने के लिए करें। हालांकि, सलाह दी जाती है कि बालों को पानी से धोते समय शैम्पू का इस्तेमाल न करें।

खजूर मृत त्वचा, टैनिंग, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को दूर करता है

छुहारे से बने स्क्रब और फेस पैक त्वचा को नमी प्रदान करने और शुष्क त्वचा की समस्या को रोकने में मदद करते हैं। यह भी पाया गया है कि खजूर से बने फेस पैक टैनिंग और सनबर्न को दूर करने में मदद करते हैं। 

इतना ही नहीं, वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने में भी खजूर काफी कारगर साबित हो सकता है। त्वचा की देखभाल के रूप में खजूर का उपयोग करने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और महीन रेखाएं, पिंपल्स और मुंहासे जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है।

टॅग्स :स्किन केयरहेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया