लाइव न्यूज़ :

Makeup Tips: मेकअप के बाद भी दिखती हैं सांवली तो चेहरे पर लगाएं बस ये एक चीज, हफ्ते भर में आ जाएगा ग्लो

By मेघना वर्मा | Updated: January 3, 2020 09:48 IST

जिन महिलाओं का रंग गोरा होता है उन्हें अपने मेकअप के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती मगर जिन महिलाओं का रंग सांवला होता है उन्हें बहुत सी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देनींबू में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। नींबू और चने दोनों में ही ब्लीचिंग प्रॉपर्टी है।

नए साल के साथ बहुत सारे तीज और त्योहार का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। जनवरी के महीने में वसंत पंचमी से लेकर मकर संक्रांति और लोहड़ी तक की तैयारी लोगों ने शुरू कर दी हैं। वहीं इस महीने के बाद वेलेंटाइन डे की भी तैयारियों में लोग जुट गए होंगे। ऐसे में शॉपिंग के साथ अपनी त्वचा की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। 

जिन महिलाओं का रंग गोरा होता है उन्हें अपने मेकअप के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती मगर जिन महिलाओं का रंग सांवला होता है उन्हें बहुत सी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। कई तरह के प्रोडक्ट्स और पार्लर पर पैसे खर्च करने के बाद भी वो अपनी त्वचा की रंगत को निखार नहीं पाती। अगर आपको भी इस समस्या से जूझना पड़ता है तो परेशान ना हों आज हम आपको ऐसे ही घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग कर सकती हैं। 

नींबू- चने की दाल का फेस मास्क

नींबू में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। इसमें विटमिन सी की मात्रा भरपूर होती है जो आपके स्किन को निखारती है। इससे आपके चेहरे के सारे दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं। वहीं चने की दाल की भी अपनी अलग महत्ता है। इसे चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है। 

ऐसे बनाएं फेस मास्क

1. सबसे पहले चने को पीसकर उसका पाउडर बना लें। आप चाहे तो पिसा हुआ बेसन भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 2. इसके बाद एक पूरा नींबू, एक चम्मच बेसन के पाउडर में निचोड़े। 3. नींबू के बाद इस मिश्रण में गुलाब जल डालें। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करें।4. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा।5. इस मास्क को उतारने के लिए इसे हल्के गीले हाथों से चेहरे पर मसाज करें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस मास्क पेस्ट में 2-3 बूंद ऑलिव ऑयल का मिला लें।

इस पेस्ट को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपकी रंगत निखर जाएगी। साथ ही आपके चेहरे के साथ गले और कान के पास इस पेस्ट को लगाने से उनमें भी अंतर महसूस होगा। इस पेस्ट से आपके डार्ट स्पॉट भी दूर होंगे। नींबू और चने दोनों में ही ब्लीचिंग प्रॉपर्टी है तो दोंनो से ही आपके चेहरे को काफी फायदा पहुंचेगा।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल