लाइव न्यूज़ :

रसोई से निकली ये एक चीज आपके चेहरे और बालों को चमका देगी, बस सुबह उठकर करना होगा ये एक काम

By मेघना वर्मा | Updated: December 22, 2019 07:03 IST

रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली मेथी दाना ऐसे ही एक ही जादूई चीज है जो आपके चेहरे के निखार को वापिस लाती है। ये ना सिर्फ आपके चेहरे के लिए शानदार होती है बल्कि आपके बाल के लिए भी बेहद असरदार होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेथी दाना आपके चेहरे के डेड स्किन को खत्म करता है।अगर आप अपने चेहरे के कील मुहांसे या निशान से परेशान हैं तो भी आप मेथी दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारतीय व्यंजन में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें ना सिर्फ आपके स्वास्थय के लिए अच्छी होती हैं बल्कि आपके सौंदर्य को बढ़ाने के भी काम आती हैं। भारतीय रसोई में कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे ना सिर्फ आपके चेहरे का ग्लो वापिस आ जाएगा बल्कि आपके बालों में भी शाइनिंग भी आ जाएगी। 

रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली मेथी दाना ऐसे ही एक ही जादूई चीज है जो आपके चेहरे के निखार को वापिस लाती है। ये ना सिर्फ आपके चेहरे के लिए शानदार होती है बल्कि आपके बाल के लिए भी बेहद असरदार होते हैं। आइए आपको बताते हैं मेथी के दाने से बनें फेस पैक आपके गालों के साथ आपके बाल को भी बेहद सुंदर बना देंगे।

1. रात में भिगो कर बनाएं पेस्ट

मेथी दाना आपके चेहरे के डेड स्किन को खत्म करता है। अगर आपकी स्किन पर भी डेड स्किन हैं तो एक चम्मच मेथी दाने को रात भर भिगो दें। सुबह उठने के बाद इसे पीस लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे की सारी डेड स्किन साफ हो जाती हैं। आप चाहें तो इसे ज्यादा मात्रा में लेकर इसे बाल में भी लगा सकते हैं। इससे आपके बाल बेहद सिल्की हो जाएंगी।

2. गायब हो जाएंगे चेहरे के निशान

अगर आप अपने चेहरे के कील मुहांसे या निशान से परेशान हैं तो भी आप मेथी दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मेथी के दाने के पेस्ट को शहद के साथ मिलाकर लगाना होगा। जब ये पेस्ट सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

3. हैं एंटी-ऑक्सिडेंट्स 

मेथीदाना में मौजूद तत्व एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो आपकी स्किन को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाते हैं। ये आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करते हैं। इसके लिए रात में मेथी दाने को भीगोकर इसके पेस्ट के साथ दही को मिलाएं और इससे अपने पर मसाज करें। कुछ ही दिनों में आपको इसमें फर्क दिखने लगेगा।

4. डार्क सर्कल्स होंगे दूर

मेथी दाने में मौजूद जिंक, कॉपर, मैग्निशियम और फोलिक एसिड जैसे तत्व आपके आंख के नीचे के डार्क सर्कल्स को कम कर देते हैं। इसके लिए आपको मेथी के दाने को भीगोकर और उसे पीसकर अपने आंखों के नीचे इसकी पतली सी लेयर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें।

5. रूसी की छुट्टी

अगर आपके बालों में रूसी पड़ती है या आपके बाल समय से पहले ही बेजान हो गए हैं तो मेथी का दाना आपके लिए कारगर हो सकता है। स्कैल्प पर मेथी के दाने और दही का पेस्ट लगाकर उसे सिर पर लगाने से आपके बाल पूरी तरह सिल्की हो जाएंगे। इस दही और मेथी का पेस्ट लगाकर उसे 30 मिनट के बाद धो लें। 

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल