लाइव न्यूज़ :

कैसा हो आपका 'जिम ऑउटफिट', करीना कपूर खान से लें ट्रेंडी फैशन टिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: May 14, 2019 10:27 IST

वर्कआउट करना हो तो ऐसा ऑउटफिट पहनें जो बेहद आरामदायक हो, एक्सरसाइज करते हुए आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसलिए करीना ज्यादातर मौकों पर अपने जिम ऑउटफिट को सिम्पल और आरामदायक ही रखती हैं।

Open in App

फैंस के बीच जब भी करीना कपूर खान की बात चलती है तो लोग करीना की अदाओं, डांस मूव्स, सेक्सी ऑउटफिट और क्यूट स्माइल तक की भी बात करते हैं। मगर इन सबके अलावा सोशल मीडिया पर करीना अपने कुछ हटकर जिम ऑउटफिट के लिए भी फेमस हो रही हैं।

तैमूर के जन्म के जल्द बाद ही करीना ने अपनी बॉडी को वर्कआउट करके वापस स्लिम एंड फिट बना लिया। मगर करीना जिम में सिर्फ अपनी एक्सरसाइज पर ही नहीं, जिम में पहने जाने वाले ऑउटफिट पर भी ध्यान देती हैं। अगर आप भी जिम में सबसे कूल और सेक्सी दिखना चाहती हैं तो करीना से कुछ टिप्स ले लें। 

1) ब्लैक इज बेस्ट

जब भी बात जिम की हो तो काले रंग के ऑउटफिट को सबसे बेस्ट माना जाता है। करीना इस ट्रेंड को सबसे अधिक फॉलो करती हैं। उनके ज्यादातर जिम ऑउटफिट काले रंग के ही होते हैं। 

2) करीना का कूल लुक

अब जिम ऑउटफिट में ब्लैक के साथ कुछ और मिक्स करके आप कूल दिख सकती हैं तो फिर क्यूं ना ट्राई किया जाए। करीना ने यहां डिज़ाइनर जेग्गिंग के साथ स्पोर्ट्स ब्रा और ऊपर से डेनिम जैकेट पहनी है जो करीना के लुक को कम्पलीट करती है।

3) करीना का रंगों पर एक्सपेरिमेंट

एक्वा और ब्लू फॅमिली के रंग बेहद कूल लगते हैं। ये रॉयल लुक भी देते हैं। और खुद को रॉयल बनाने का एक भी मौक़ा करीना अपने हाथ से नहीं जाने देती हैं। तो ऐसे रंग की स्पोर्ट्स ब्रा आप भी ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी इन 5 तरीकों से रखती हैं अपनी खूबसूरती का ख्याल

4) करीना का सेक्सी जिम ऑउटफिट

यह तस्वीर उस समय की है जब करीना पति सैफ अली खान के पटौदी हाउस के जिम रूम में थीं। करीना का यह लुक इन्स्टाग्राम पर काफी पसंद किया गया था। 

5) कम्फर्टेबल जिम ऑउटफिट

वर्कआउट करना हो तो ऐसा ऑउटफिट पहनें जो बेहद आरामदायक हो, एक्सरसाइज करते हुए आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसलिए करीना ज्यादातर मौकों पर अपने जिम ऑउटफिट को सिम्पल और आरामदायक ही रखती हैं।

टॅग्स :करीना कपूरफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?