Beauty Tips: आप भी बन जाएंगी लिपस्टिक की 'उस्ताद', बस आपनाएं ये 3 टिप्स

By मेघना वर्मा | Published: February 9, 2020 12:57 PM2020-02-09T12:57:36+5:302020-02-09T12:57:36+5:30

कभी मैट तो कभी ग्लॉसी, पार्टी वाली तो कभी क्रिओन वाली। लिपस्टिक वो चीज है जो हर लड़की के मेकअप पाउच में आपको जरूर देखने को मिल जाएगी।

how to apply lipstick properly step by step, how to choose lipstick shades in hindi | Beauty Tips: आप भी बन जाएंगी लिपस्टिक की 'उस्ताद', बस आपनाएं ये 3 टिप्स

Beauty Tips: आप भी बन जाएंगी लिपस्टिक की 'उस्ताद', बस आपनाएं ये 3 टिप्स

Highlightsमार्केट में 100 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की लिपस्टिक आती है।आप अपने पसंद और पर्सनैलिटी के हिसाब से उसे चुनती हैं।

औरतों के मेकअप में लिपस्टिक को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। लिपस्टिक, किसी भी लड़की के लुक में चार चांद लगा देती है। अपने लुक के हिसाब से लिपस्टिक चुनना हो या अपने प्रोफेशन के हिसाब से वैसे तो लड़कियां इसमें माहिर होती हैं लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान देकर आप लिपस्टिक की उत्साद भी हो सकती हैं। 

कभी मैट तो कभी ग्लॉसी, पार्टी वाली तो कभी क्रिओन वाली। लिपस्टिक वो चीज है जो हर लड़की के मेकअप पाउच में आपको जरूर देखने को मिल जाएगी। मार्केट में 100 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की लिपस्टिक आती है। आप अपने पसंद और पर्सनैलिटी के हिसाब से उसे चुनती हैं। वहीं लिपस्टिक लगा लेने भर से बात नहीं बनती। आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका भी आना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही बातें जिन्हें जानकर आप भी लिपस्टिक में उत्साद हो जाएंगी।

1. होठों को दें सही आकार

लिपस्टिक लगाने में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपके होंठ का शेप सही होना चाहिए। इसके लिए आप लिप लाइन की मदद कर सकते हैं। ऊपर के होंठ को एम आकार देते हुए पूरा करें। आपके होंठ के ऊपर घुमावदार आकार होना चाहिए। इसके बाद ही लिप्स में लिप कलर लगाएं। इससे आपके होंठ का शेप अच्छा रहेगा।

2. रंग-रंग की बात

लिपस्टिक के रंगों को चुनने की बात आती है तो इसमें आप खुद पर भरोसा करें और अपने पर्सनैलिटी के हिसाब से चुन सकते हैं। अगर आप गोरी हैं तो आप न्यूड शेड के साथ पिंक टोन के रंगों को चुन सकती हैं। अगर आपकी स्किन टोन मध्यम टोन की हो तो आप ऑरेंज टोन के न्यूड शेड्स लिपस्टिक चुन सकती हैं। वहीं आपका रंग हल्का चॉकलेट ब्राउन जैसी है तो रोजी ब्राउन वाले शिमर कलर की लिपस्टिक चुन सकती हैं। 

3. लम्बे समय तक टिकना जरूरी

लिपस्टिक लम्बे समय तक टिकी रहने के लिए आप अपने होठों की सेहत का ध्यान रखें। लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को स्क्रब करके उसपर लिप बाम लगा लें। इससे आपके होठ नरम रहेंगे और आपके होठ पर लिपस्टिक लम्बे समय तक टिकी भी रहेगी। आप चाहें तो लिपस्टिक के ऊपर हल्का सा टैलकम पाउडर जरूर लगाएं। इससे ना सिर्फ लिपस्टिक का कलर उभर कर आएगा बल्कि ये लम्बे समय तक टिकी भी रहेगी।

Web Title: how to apply lipstick properly step by step, how to choose lipstick shades in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे