लाइव न्यूज़ :

रूखी त्वचा से बचने के लिए ऑफिस बैग में कैरी करें ये सामान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 14:40 IST

सर्दियों के शुरू होती है रूखी त्वचा की समस्या बढ़ जाती है। जानें इससे बचने के घरेलू नुस्खे।

Open in App

ठंड के मौसम में स्किन फटने और ड्राई होने की समस्या काफी बढ़ जाती है। आप लाख चाहें सर्दी के मौसम में ठंडी हवा से बचना मुश्किल होता है। सर्दी के मौसम में कामकाजी लोगों को और ज्यादा दिक्कत होती है। चाहे जैसा भी मौसम हो उन्हें ऑफिस जाना ही होता है। ऐसे में जरूरी है कि त्वचा की खास देखभाल की जाए। नीचे ऐसे ही कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल करके आप घर के बाहर भी अपनी तवचा का ख्याल रख सकते हैं।

नारियल के तेल को बनाएं अपना मॉइस्चराइजर

 नारियल का तेल हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद है। इसे प्राकृतिक मॉइस्चराइजर भी कह सकते हैं। त्वचा फटने या रुखी होने पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। नारियल के अलावा बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैग में रखें सनस्क्रीम

सर्दी की धूप भी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए जाड़ों में जब भी बाहर निकलें तो अपने साथ सनस्क्रीम जरूर रखें। धूप सेंकने से पहले इनका उपयोग करें।

अधिक गर्म पानी से ना नहाएं

ठंड में बहुत दिनों तक ना नहाना और अधिक गर्म पानी से नहाना भी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। यह ध्यान दें कि नहाने के लिए नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। बहुत गर्म पानी त्वचा को खुश्क बना देता है।

हैण्ड बैग में हो स्कार्फ और ग्लव्स

अपने हाथों और बालों को ठंडी हवा से बचाने के लिए स्कार्फ या मफलर का उपयोग करें। हाथों में भी नमी बनाए रखने के लिए ग्लव्स पहनना न भूलें।

पानी की बोतल हो साथ

प्यास भले ही कम लगे सर्दी में भी पानी पीना बहुत जरूरी है। घर से निकलते समय अपने पास पानी की बोतल रखें। संभव हो तो उसमें नींबू की कुछ बूंदे मिला लें इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। 

एड़ियों का भी रखे ध्यान

चेहरा और हाथ के साथ पैरों की भी देखभाल जरूरी है। रात को एड़ियों पर तेल या मॉइस्चराइजर लगा कर सोएं। कोशिश करें की कोई ढीले लास्टिक का मोजा ही पैरों में पहने। इससे ना सिर्फ एड़ियों का फटना कम होगा बल्कि पैर साफ भी रहेंगे।

होठों को भी दें नमी

होठों का फटना भी सर्दियों के दिनों में आम सी बात है। होठों की नमी को बनाये रखने के लिए पानी लगातार पीते रहें। अच्छी कम्पनी के पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्ससर्दीविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन