लाइव न्यूज़ :

सफेद दाढ़ी को आप इन 5 तरीकों से कर सकते हैं काला

By मेघना वर्मा | Updated: February 22, 2018 18:54 IST

कच्चे पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है। यह त्वचा को बेहतरीन तरीके से एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में आपकी सहायता करता है।

Open in App

आज के फैशन ट्रेंड में लड़कों के बीच दाढ़ी रखने का क्रेज फिर से बढ़ गया है। फिल्मों के हीरो की बात करें या आम लड़कों की सभी आज अपनी दाढ़ी के रख-रखाव पर खूब खर्च कर रहे हैं। गलत खानपान और स्ट्रेस की वजह से सिर्फ सिर के बाल ही नहीं बल्कि दाढ़ी के बाल भी सफेद हो रहे हैं। इसके लिए बाजार में बहुत से प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। इनका इस्तेमाल करने से आपको बहुत सारी हानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि आप दाढ़ी के सफेद बालों को कई विधियों से हटा सकते हैं। ऐसे कई घरेलू नुस्खे भी हैं, जो सफेद बालों से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप दाढ़ी के बाल को सफेद होने से रोक सकेंगे। 

ऐसे करें सफेद दाढ़ी को काला

दाल और आलू का करें उपयोग

आलू और दाल को साथ मिलाकर लगाने से आप मूछ के सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। आलू और दाल से बना पेस्‍ट दाढ़ी के अनचाहे बाल को हटाने के काफी काम आता है। आलू में ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण होने के कारण आलू को दाल के साथ मिलाकर मूछ पर लगाने से बालों का प्राकृतिक रंग वापस आ जाता है। कच्चे आलू और भीगी हुई दाल को दाढ़ी पर लगाने से उसके रंग में बहुत फर्क देखने को मिलता है। 

फिटकरी और गुलाबजल से बनेगा काम

फिटकरी और गुलाबजल से बने पेस्‍ट को अपनी दाढ़ी के बालों पर लगाकर आप लंबे समय तक काला रख सकते हैं। इसके लिए फिटकरी को पीसकर इसके पाउडर को गुलाबजल के साथ मिलाकर दाढ़ी पर लगाना चाहिए। 

हल्दी

हल्‍दी त्वचा की लगभग हर समस्या बहुत अच्‍छा उपाय है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण यह बालों की बढ़त को रोकने का काफी प्रभावी तत्व भी माना जाता है। इस प्रभावी उपाय से आप दाढ़ी के सफेद बाल को आसानी से हटा सकते हैं। आप इसे पतले, घने या किसी अन्य प्रकार के बालों पर भी प्रयोग कर सकते हैं।

कच्चा पपीता

कच्चा पपीता त्वचा की समस्‍याओं और अनचाहे बालों को हटाने में काफी मददगार होता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो पपीता आपके लिए सबसे बेहतरीन प्राकृतिक तत्व है। कच्चे पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है। यह त्वचा को बेहतरीन तरीके से एक्सफोलिएट करता है तथा मृत कोशिकाओं को हटाने में आपकी सहायता करता है। इसके पेस्ट को दाढ़ी पर लगाने से भी आपकी सफेद दाढ़ी जल्द ही काली हो जाती है।  

पुदीने की चाय  

इस चाय में बालों को प्राकृतिक दिखाने के सारे गुण मौजूद होते हैं तथा यही कारण है कि आपको इसका सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। पुदीने की चाय का सेवन करके दाढ़ी के बालों की असली रंगत वापस मिलती है। यह आपके शरीर को गर्मी से भी बचाता है इसलिए गर्मियों में जितना हो सके पुदीने का सेवन करना चाहिए।

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल