लाइव न्यूज़ :

अंडे के छिलकों से ऐसे पा सकते हैं ग्लोईंग स्किन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 10:25 IST

सर्दी में अंडे खाने के बहुत से फायदे हैं लेकिन अंडे के बचे हुए छिलके भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते...

Open in App

सर्दी में अंडे खाने के बहुत से फायदे हैं लेकिन अंडे के बचे हुए छिलके भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये आपकी त्वचा को निखारने में काम आ सकते हैं। अंडे के छिलके से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और चेहरे के दाग धब्बे भी साफ हो जाते हैं। इसके अलावा भी अंडे के छिलकों को कई तरह से इस्तेमाल में लिया जा सकता है। 

सिरका मिलाने पर दूर होंगे स्किन इन्फेक्शन

अगर आपको स्किन की समस्या है तो अंडे के ये छिलके आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अंडे के छिलकों का पाउडर बना लें। अब अगर आप इस पाउडर में सिरका मिला कर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही स्किन में होने वाले सारे इन्फेक्शन का खतरा भी इससे काफी कम हो जाता है। आप चाहें तो सिरके की जगह नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।  

चेहरे पर चमक लायेगा शहद का मिश्रण

अंडे के छिलके के पाउडर में शहद मिला कर चेहरे पर लगाने से चेहरे में चमक आती है। एक हिस्सा अंडे का पाउडर और दो हिस्सा शहद को मिला कर यह पैक तैयार किया जाता है। जिसे हफ्ते में दो बार लगाने से चेहरे के रंग में फर्क दिखने लगता है और चेहरे की नमी भी बनी रहती है।

दांत को सफेद रखने में है कारगर

दांत का  पीलापन आपकी मुस्कुराहट को छुपा देता है। दांतों की चमक बनाए रखने लिए अंडे के छिलके के पाउडर से नियमित मसाज करना चाहिए।इससे दांत में चमक आती है और उसका पीलापन कम होता है।

अच्छी तरह सुखा कर ही करें उपयोग

अंडे के छिलके का इस्तेमाल करने से पहले यह जरूरी है कि उसे अच्छी तरह सुखा लिया जाए। अंडे के छिलके का पाउडर बनाने से पहले छिलके को सफाई से धुलें और फिर उसे धूप में अच्छे से सुखा लें। इसके बाद उसको अच्छी तरह पीस कर ही उसका उपयोग करें।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सविंटरविंटर फिटनेसविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम