लाइव न्यूज़ :

Holi 2022: होली के मौके पर कैरी करनी है व्हाइट ड्रेस, तो इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लीजिए फैशन टिप्स, दिखेंगी स्टाइलिश

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 12, 2022 17:51 IST

होली के मौके पर अगर आप कोई स्टाइलिश ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो इसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों से स्टाइलिश आइडियाज ले सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप भी होली के मौके पर इस बार कुछ स्‍टाइलिश दिखने की सोच रही हैं तो इसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों से आइडियाज ले सकती हैं।सफेद कपड़ों के साथ कुछ नया लुक ट्राई करने के लिए आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Holi Fashion Tips: इस बार रंगों और खुशियों का त्‍योहार होली 18 मार्च को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में काफी लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी होंगी। अगर आपका भी होली पर कुछ न कुछ प्लान है, लेकिन ड्रेस नहीं तय हो पाई है तो आप बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, अधिकांश अभिनेत्रियां अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए फैंस के बीच मशहूर हैं। ऐसे में स्टाइलिश दिखने के लिए आप अभिनेत्रियों से आइडियाज ले सकती हैं।

कियारा अडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी अक्सर ही फैंस को फैशन गोल्स देती हुई नजर आती हैं। उन्हें अक्सर ही एक से एक बेहतरीन ड्रेसेस में देखा जाता है। ऐसे में अगर आप इस बार होली के मौके पर ट्रेडिशनल ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो आप कियारा आडवानी की तरह सफेद एथनिक ड्रेस कैरी कर सकती हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ येलो कलर का दुपट्टा पेयर किया है, आप चाहे तो अपने मन मुताबिक कोई दुपट्टा इसके साथ टीमअप कर सकती हैं।

सारा अली खान

अगर आपको फ्लोरल ड्रेस पहनना पसंद है तो आप सारा अली खान की तरह सफेद फ्लोरल ड्रेस को सेम प्रिंट वाले दुपट्टे के साथ कैरी कर सकती हैं। किसी भी होली पार्टी के लिए एक्ट्रेस का ये लुक एकदम परफेक्ट है। ऐसे में अगर आप किसी पार्टी में शिरकत करने जा रही हैं तो इस तरह के लुक को री-क्रिएट कर सकती हैं। 

अनुष्का शर्मा

आजकल चूड़ीदार सलवार और अनारकली कट कुर्ती ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आपको ऐसी ड्रेस पहनना पसंद है तो आप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरह होली के दिन ट्रेडिशनल लुक कैरी कर सकती हैं। 

आलिया भट्ट

आलिया अक्सर ही एथनिक वियर शानदार तरीके से कैरी किए हुए नजर आ जाती हैं। ऐसे में जब भी बात ट्रेडिशनल लुक की होती है तो आलिया को अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट देते हुए देखा जाता है। ऐसे में अगर आप साड़ी के साथ कुछ नया लुक पाना चाहती हैं तो आप आलिया के इस व्‍हाइट एंड फ्लोरल लुक को ट्राई कर सकती हैं।

टॅग्स :होलीफैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया