लाइव न्यूज़ :

Skin Care Tips: इन 5 घरेलू नुस्खों की मदद से टैनिंग से पाएं छुटकारा, जल्द मिलेगी निखरी त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 3, 2022 16:40 IST

गर्मी में सारी समस्या एक तरफ और टैनिंग की प्रॉबल्म एक तरफ। ज्यादा देर धूप में खड़े हो जाएं या सफर कर लें तो आपके चेहरे का रंग ही बदल जाता है। टैनिंग इतनी भयंकर होती है जिसका असर कई दिनों तक रहता है। 

Open in App
ठळक मुद्देसनस्क्रीन लगाने के बाद भी बहुत से लोगों को टैनिंग की ये समस्या झेलनी पड़ती है। सनस्क्रीन लगाने के बाद भी बहुत से लोगों को टैनिंग की ये समस्या झेलनी पड़ती है।

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में लोगों की सबसे बड़ी दिक्कत होती है धूप से होने वाली टैनिंग। गर्मी में सारी समस्या एक तरफ और टैनिंग की प्रॉबल्म एक तरफ। ज्यादा देर धूप में खड़े हो जाएं या सफर कर लें तो आपके चेहरे का रंग ही बदल जाता है। टैनिंग इतनी भयंकर होती है जिसका असर कई दिनों तक रहता है। 

सनस्क्रीन लगाने के बाद भी बहुत से लोगों को टैनिंग की ये समस्या झेलनी पड़ती है। टैन से झुलसी हुई स्किन को सही करवाने के लिए लोग अक्सर पार्लर में डी-टैन के लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं। आज हम आपको यहां ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही आसानी से टैन रीमूव कर लेंगे। 

नींबू का रस और गुलाब जल

नींबू का रस और गुलाब जल के साथ खीरे का रस मिला कर 10 से 15 मिनट के लिये चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा बिल्‍कुल साफ हो जाएगा और ठंडक का एहसास होगा। साथ ही आपको टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा। आप चाहें तो ये पेस्ट रोजाना अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। 

हल्‍दी से होगा फायदा

हल्दी के अंदर पायी जाने वाले गुण आपके स्किन को दमकाते हैं। ठंडी दही में एक चुटकी हल्‍दी मिलाएं और इस पैक को चेहरे, गदर्न और बाहों पर रोजाना 30 मिनट के लिये लगाएं। यह पैक नहाने से पहले लगाएं। इसके बाद आपकी स्किन खिल उठेगी।

आलू पेस्‍ट भी करेगा मदद

आलू को मिक्‍सी में पीस लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्‍ट को प्रभावी जगह पर लगाएं जैसे, गदर्न, चेहरे और बाहों पर। फिर इसे लगा कर 20-25 मिनट तक छोड़ दें और और नहा लें। 

ऐलोवेरा जेल

एक मिश्रण बनाए, जिसमें ऐलोवेरा जेल, आधा चम्‍मच शहद, दही और खीरे का रस मिलाएं। इस पेस्‍ट को अपने चेहरे तथा गदर्न पर 15-20 मिनट के लिये लगाएं। इसे बाहर धूप से आ कर ही लगा लें तो ज्‍यादा आराम मिलेगा। 

टमाटर

टमाटर के रस को सीधे प्रभावी एरिया पर 25 से 20 मिनट तक के लिये लगाएं। इससे सन टैनिंग से आसानी से छुटकारा मिलेगा। ओट एक पेस्‍ट बनाइये जिसमें कच्‍चा दूध, हल्‍दी और थोडा़ सा नींबू का रस मिला हो। इसके ओट्स भी मिलाइये और एक गाढा पेस्‍ट बनाइये। इस पेस्‍ट को सूखने तक लगा रहने दीजिये और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन