लाइव न्यूज़ :

हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन: तस्वीरों में देखें अब तक के 5 बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन

By गुलनीत कौर | Updated: August 2, 2019 10:19 IST

हरियाली तीज इस बार 3 अगस्त को पड़ रहा है। यह शनिवार का दिन है। हरियाली तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और यह रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

Open in App

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का बहुत महत्व है। हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के साथ-साथ घर और परिवार में खुशहाली की कामना करती हैं। महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और झूला झूलती है। 

हरियाली तीज इस बार 3 अगस्त को पड़ रहा है। यह शनिवार का दिन है। हरियाली तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और यह रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा सहित भजन-कीर्तन आदि कर सकती हैं।

हरियाली तीज पर मेहंदी का महत्वधार्मिक कार्यों के अलावा हरियाली तीज के लिए महिलाओं को सजने-संवरने का भी शौक होता है। श्रृंगार करना, मेहंदी लगवाना आदि काम करती हैं। मेहंदी को तीज का शगुन माना जाता है। इसे सुहाग से जोड़ते हुए पति अनिवार्य काम माना जाता है। तो इस बार अगर इस साल आप भी मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो कुछ लेटेस्ट डिजाइन ट्राई करें। आगे तस्वीरों में देखें:

1) फूलों वाली मेहंदी

आजकल लड़कियां मेहंदी में पूरा हाथ भरवाने की बजाय हल्की और डिज़ाइनर मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। अगर आपकी भी चॉइस कुछ ऐसी है तो ये फूल वाला डिजाइन ट्राई करें। बेहद सुंदर लगेगा।

2) हार्ट वाली मेहंदी

पति के दिल के करीब पहुंचना है तो हार्ट यानी दिल की शेप वाला डिजाइन ट्राई करें। ये बेहद डिज़ाइनर लगता है। दूर से ही आपके हाथ बहुत सुन्दर दिखाई देंगे।

3) चैन स्टाइल मेहंदी

ब्रेसलेट कह लें या फिर चैन स्टाइल, इस मेहंदी को लगवाने का आजकल ट्रेंड बन गया है। इस स्टाइल में आपको कई तरीके मिल जाएंगे। आप खुद ही तस्वीर में 4 डिजाइन देख सकती हैं। कोई भी एक चुन लें।

यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2019: पति-पत्नी एक दूजे को भेजें प्यार भरे ये बधाई संदेश, भर जाएगी रिश्ते में मिठास

4) सिंपल, यूनीक मेहंदी

अगर आपको सादी चीजें पसंद हैं तो मेहंदी में भी आपकी इस पसंद की झलक दिखाई देनी चाहिए। तस्वीर में दिखाया जा रहा मेहंदी का यह डिजाइन बेहद सादा लेकिन फिर भी सुंदर है। इसे ट्राई करें।

5) पत्तियों वाली मेहंदी

छोटी-छोटी पत्तियां बनाते हुए पूरे हाथों में लगी ये मेहंदी आजकल का ट्रेंडिंग डिजाइन है। यह डिजाईन हाथों से लेते हुए हथेलियों, कलाई और बाजू तक भी पहुंच जाता है लेकिन फिर भी हेवी लुक नहीं देता।

टॅग्स :हरियाली तीजब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

पूजा पाठJuly 2025 Vrat Tyohar List: जुलाई में सावन माह की धूम और चतुर्मास प्रारंभ, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे बड़े त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन