Hair Care: मेंहदी में मिलाकर बालों पर लगाइए ये 5 चीजें, खूब चढ़ेगा रंग-बाल नहीं होगे रूखे

By मेघना वर्मा | Published: July 23, 2020 11:08 AM2020-07-23T11:08:14+5:302020-07-23T11:08:14+5:30

मेंहदी में लोग अक्सर बहुत सारी चीजों को मिलाकर बालों में लगाते हैं। इससे सफेद बालों को रंग मिलता है।

Hair Care, mehndi benefits for hair solution in hindi | Hair Care: मेंहदी में मिलाकर बालों पर लगाइए ये 5 चीजें, खूब चढ़ेगा रंग-बाल नहीं होगे रूखे

Hair Care: मेंहदी में मिलाकर बालों पर लगाइए ये 5 चीजें, खूब चढ़ेगा रंग-बाल नहीं होगे रूखे

Highlightsनींबू के रस को भी आप मेंहदी में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। बालों में मेंहदी लगाने जा रहे हों तो उसमें दही मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं।

समय के साथ बालों की रंगत और चमक उड़ने लगती है। महिलाएं हों या पुरुष सभी के बाल, समय के साथ सफेद होने लगते हैं। ऐसे में लोग कलर या डाई से ज्यादा मेंहदी पर भरोसा करते हैं। मेंहदी को बालों में लगाकर वो अपने बाल नैचुरली (बिना केमिकल के) रंगना चाहते हैं।

मेंहदी में लोग अक्सर बहुत सारी चीजों को मिलाकर बालों में लगाते हैं। इससे सफेद बालों को रंग मिलता है।  इससे सफेद बालों को रंग मिलता है। मेंहदी बाल में लगाने से पहले इनमें कुछ चीजें मिला लेंगे तो आपके बालों में चमक भी आएगी और बाल अच्छी तरह से कलर भी हो जाएंगे। अगर मेंहदी से आपके बाल रुखे हो रहे हों तो भी आप इन चीजों को मेंहदी में मिलाकर बालों पर लगा लें तो आपके बाल सिल्की हो जाएंगे।

आइए आपको बताते हैं वही चीजें जो आप मेंहदी में मिलाकर बालों को लगा सकते हैं-

1. कॉफी

मेंहदी लगाने जा रहे हैं तो इसमें आप पाउडर कॉफी भी मिला सकते हैं। इससे बालों में मेंहदी का रंग गाढ़ा चढ़ता है। ये सफेद बालों को छिपाने में बहुत कारगर साबित होता है। इसके लिए कॉफी को अच्छी तरह उबालें और फिर इसे मेंहदी मिलाकर घोल लें। ये आपके बालों को गाढ़ा रंग का कर देगा।

2. अंडा

बहुत से लोग अंडे को बालों पर ऐसे ही लगाते हैं मगर आप इसे मेंहदी के साथ घोलकर भी बालों पर लगा सकते हैं। ये आपके बालों को पोषण देता है। अंडा बालों पर सॉफ्टिंग इफेक्ट डालता है और इससे बाल ड्राई नहीं होते। अंडे में प्रोटीन कंटेंट आपके बालों को मजबूत प्रदान करता है। साथ ही इससे बाल मुलायम होते हैं।

3. ग्रीन टी

आप अफने बालों में ग्रीन टी या चायपत्ती के पानी मिली मेंहदी को भी लगा सकते हैं। इसके लिए रातभर चाय पत्ती को भिगोकर रख दें। सुबह ये पानी उबालकर इसे छानकर इसी में मेंहदी घोल लें। इससे आपके बालों को अच्छा रंग मिलेगा साथ ही बाल मुलायम होंगे। 

4. नींबू

नींबू के रस को भी आप मेंहदी में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बालों से फंगल इन्फेक्शन खत्म करेंगे। नींबू के रस को मेंहदी में घोल कर बालों पर लगा दीजिए। ये आपके बालों से आने वाले बदबू को भी दूर कर देगा।

5. दही

बालों में मेंहदी लगाने जा रहे हों तो उसमें दही मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। इससे आपके बालों को चमक मिलेगी। दही आपके बालों को शाइन देते हैं और इससे आपके बाल ड्राई नहीं होते। साथ ही बालों में जो डैंड्रफ की समस्या होती है वो भी दूर हो जाती है। 

Web Title: Hair Care, mehndi benefits for hair solution in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे