लाइव न्यूज़ :

सॉफ्ट, सिल्की बालों के लिए लगाएं 'केले का पैक', जानें बनाने की विधि

By गुलनीत कौर | Updated: May 2, 2018 12:23 IST

केले में मौजूद विटामिन-ए, ई और सी बालों को जरूरी ऑइल प्रदान करता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

Open in App

हमें अक्सर ऐसा लगता है कि अगर हमारा फेस दाग-धब्बों और मुंहासों रहित होगा, ग्लो करेगा तो हम सुंदर लगेंगे। हमारी पर्सनालिटी को निखारने के लिए फेस का सही दिखना ही जरूरी है, यह गलत है। अगर फेस के साथ हमारे बाल भी परफेक्ट दिखें तभी पर्सनालिटी उभरकर आती है। लेकिन आजकल के प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट के चलते बालों में नेचुरल शाइन नहीं बची है। मगर आप नेचुरल शाइन और स्मूथ्नेस पाना चाहते हैं तो 'केले का हेयर पैक' ट्राई करें। 

केला, जिसे स्वास्थ्य के लिहाज से गुणों की खान माना गया है, यह बालों के लिए भी अच्छा है। केले में बालों में मॉइस्चर बनाए रखने के गुण होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए, ई और सी बालों को जरूरी ऑइल प्रदान करता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। केले में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी होते हैं जो बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। इसके साथ ही बालों में केले के इस्तेमाल से बालों के टूटने, झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि केले का हेयर पैक कैसे तैयार किया जाए और उसे किस तरह से इस्तेमाल करना है।

केले का हेयर पैक बनाने के लिए सामग्री:

2 से 3 केला2 चम्मच शहद2 चम्मच कोकोनट मिल्क1 चम्मच नारियल तेल2 चम्मच ऑलिव ऑइलगुलाब जल2 चम्मच योगर्ट (अधिक ड्राई बालों के लिए)

यह भी पढ़ें: शैम्पू में चीनी मिलाकर करें हेयर वॉश, मिलते हैं ये 3 फायदे

केले का हेयर पैक बनाने की विधि:

- एक बाउल में 2 से 3 केले छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें- अब इसमें 2 चम्मच कोकोनट मिल्क, 2 चम्मच शहद डालकर मिला लें- इसके बाद इसमें 1 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच ऑलिव ऑइल मिलाएं- अब मिक्सर ग्राइंडर में ये सभी चीजें डालकर ब्लेंड कर लें- अगर आपके बाल अधिक ड्राई हैं तो मिक्सर ग्राइंडर में 2 चम्मच योगर्ट भी डालकर ब्लेंड कर लें- अब एक पेस्ट तैयार हो जायेगा। इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला लें

केले का हेयर पैक लगाने की विधि:

1. सबसे पहले अपने बालों को कंघी कर लें ताकि बालों में उलझने ना हों और पैक लगाने में आसानी रहे2. अब बालों को कंघी के ही इस्तेमाल से या सीधा थोड़ा-थोड़ा पानी लगा लें3. अब चौड़े दांतों वाली कंघी के इस्तेमाल से बालों में हेयर पैक लगाएं।  जिस तरह हम बालों में कंघी करते हैं उसी तरह से हेयर पैक के पेस्ट में कंघी को डुबोने के बाद बालों में लगाना है4. 30 मिनट के लिए इस पैक को बालों में लगा रहने दें5. पानी के इस्तेमाल से पैक को बालों से पूरी तरह निकालें6. हेयर पैक पूरा निकालने के बाद बाल शैम्पू करें और फिर बालों को अपने आप सूखने दें7. बाल सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन