शैम्पू में चीनी मिलाकर करें हेयर वॉश, मिलते हैं ये 3 फायदे

By गुलनीत कौर | Published: April 26, 2018 02:46 PM2018-04-26T14:46:12+5:302018-04-26T14:46:12+5:30

चीनी में कई सारे मिनरल्स होते हैं जो स्कैल्प के संपर्क में आकर इसे स्वस्थ बनाते हैं।

Benefits of adding sugar in shampoo during hair wash | शैम्पू में चीनी मिलाकर करें हेयर वॉश, मिलते हैं ये 3 फायदे

शैम्पू में चीनी मिलाकर करें हेयर वॉश, मिलते हैं ये 3 फायदे

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए हम ना जाने कितने उपाय करते हैं। ऑइलिंग से लेकर शैम्पू तक कितना खर्चा करते हैं लेकिन फिर भी सही रिजल्ट नहीं मिलता है। अगर आप भी ढेर सारे नुस्खे ट्राई करके थक चुके हैं तो बालों को घना बनाने का एक आखिरी नुस्खा अपना कर देखिये। यह नुस्खा चीनी के प्रयोग से होगा। 

जी हां, चीनी के इस्तेमाल से बालाओं को घना, शाइनी और सुंदर बनाया जा सकता है। मजबूत बाल पाने के लिए आपने आजतक नींबू, दही और अन्य आयुर्वेदिक वस्तुओं का इस्तेमाल तो जरूर किया होगा, एल्किन इस बार चीनी का इस्तेमाल करके देखें। मात्र 2 सप्ताह में आपको अपने बालों ले ग्रोथ में अपने आप ही फर्क महसूस हो सकता है।

शैम्पू में चीनी

पहला फायदा- अनेकों शोध के अनुसार बालों के कमजोर होने के पीछे स्कैल्प भी जिम्मेदार है। यदि स्कैल्प स्वस्थ नहीं है तो इसका असर बालों की ग्रोथ और टेक्सचर दोनों पर पड़ता है। स्कैल्प के रूखेपन के कारण भी जड़ें कमजोर पड़ जाती हैं और बाल टूटने लगते हैं। इसे ठीक करने के लिए शैम्पू में चीनी मिलाकर बाल शैम्पू करें। चीनी स्कैल्प को पोषण प्रदान करेगी और बालों को सिल्की भी बनाएगी। स्कैल्प पर नमी बरकरार रखने में मदद मिलेगी। 

दूसरा फायदा- शैम्पू में चीनी मिलाने का एक और फायदा है। स्कैल्प का रूखापन डेड स्किन सेल्स को बनाता है जो बाद में डैंड्रफ के रूप में सामने आते हैं। यह डैंड्रफ बार-बार शैम्पू करने से भी निकलता नहीं है। जब तक स्कैल्प को नमी नहीं मिलती है, डैंड्रफ की समस्या का हल नहीं निकलता है। ऐसे में यदि शैम्पू में चीनी मिलाकर हेयर वॉश किया जाए तो स्कैल्प को तुरंत नमी मिलती है और कुछ ही दिनों में डैंड्रफ पूरी तरह गायब हो जाता है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में हर दूसरे दिन बालों में लगाएं ये एक चीज, बरकरार रहेगी चमक

तीसरा फायदा- चीनी में कई सारे मिनरल्स होते हैं जो स्कैल्प के संपर्क में आकर इसे स्वस्थ बनाते हैं। यदि स्कैल्प स्वस्थ होगा तो इसका बालों पर भी अच्छा असर होता है। शैम्पू में चीनी मिलकर बाल धोने से बालों की तेजी से ग्रोथ होती है। पहले के बाल मजबूत बनते हैं और धीरे-धीरे नए बाल भी उगने लगते हैं।

शैम्पू में सिरका

शैम्पू में चीनी के अलावा सेब का सिरका भी मिलाया जा सकता है। हमारे रोजाना के शैम्पू में कई तरह के केमिकल तत्व होते हैं जो बालों के लिए हानिकारक होते हैं। यदि शैम्पू में सेब का सिरका मिलाकर हेयर वॉश किया जाए तो यह शैम्पू के केमिकल के असर को खत्म करता है। साथ ही स्कैल्प की पीएच लेवल को भी बनाए रखने में मदद करता है। स्कैल्प की नमी बरकरार रखता है जिससे बालों का टूटना-झाड़ना कंट्रोल में आता है। 

Web Title: Benefits of adding sugar in shampoo during hair wash

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे