लाइव न्यूज़ :

स्लीवलेस ड्रेस कैरी करने के लिए सारा अली खान से लीजिए बेहतरीन टिप्स, लगेंगी डिफरेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 28, 2022 17:32 IST

अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि फेस्टिव मौके के लिए आप क्या कैरी कर सकती हैं तो इस परेशानी से बचने के लिए आप एक्ट्रेस सारा अली खान की मदद ले सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर ही अपने फैशन सेंस को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में बात चाहे ट्रेडिशनल वियर की हो या फिर कोई वेस्टर्न ड्रेस हो सारा हर लुक में लाजवाब लगती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर ही अपने फैशन सेंस को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में बात चाहे ट्रेडिशनल वियर की हो या फिर कोई वेस्टर्न ड्रेस हो सारा हर लुक में लाजवाब लगती हैं। इसी क्रम में अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि फेस्टिव मौके के लिए आप क्या कैरी कर सकती हैं तो इस परेशानी से बचने के लिए आप एक्ट्रेस की मदद ले सकती हैं। 

दरअसल, सारा अली खान अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए आए दिन सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। इसलिए अगर आपको सारा द्वारा दिए हुए फैशन गोल्स पसंद आते हैं तो आप एक्ट्रेस की तरह फेस्टिव मौके पर स्लीवलेस ड्रेस कैरी कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी सारा अली खान के इन लुक्स को रीक्रिएट करेंगी तो आप किसी भी पार्टी में स्लीवलेस ड्रेस के साथ चार चांद लगा सकती हैं। 

लहंगा लुक

 

सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी द्वारा डिजाइन किए गए इस लहंगे में सारा अली खान खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस को कढ़ाईदार लहंगा कैरी किया हुआ देखा जा सकता है, जोकि काफी कलरफुल है। इस लहंगे की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रखी हैं। वहीं, इस लहंगे के साथ सारा ने प्रिंटेड ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है।

ब्राइडल लुक

अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं और किसी सेलेब्रिटी से इंस्पायर्ड होकर ही अपना ब्राइडल लहंगा खरीदना चाह रही हैं तो आप सारा अली खान के ब्राइडल लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अपने इस ब्राइडल लुक के साथ एक्ट्रेस ने कुंदन की हैवी ज्वेलरी कंट्रास्ट में कैरी की है जो उनपर काफी अच्छी लग रही है। बता दें कि इस लहंगे के ब्लाउज को स्लीवलेस के साथ डीप वी शेप दिया गया है।

पिंक कलर की कढ़ाईदार साड़ी

अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो सारा अली खान के इस लुक को आप री-क्रिएट कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने पिंक कलर की कढ़ाईदार साड़ी के साथ प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना है। आप चाहे तो इस लुक को हल्के-फुल्के फंक्शन के लिए कैरी कर सकती हैं।

टॅग्स :सारा अली खानफैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल