लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में दिखें आलिया की तरह कूल एंड ब्यूटीफुल, देखें उनके बेस्ट इन्स्टाग्राम लुक्स

By गुलनीत कौर | Updated: April 9, 2018 16:03 IST

अगर आपके ऑफिस में शॉर्ट ड्रेसेस पहनने पर रोक नहीं है तो आप आलिया की इस ड्रेस को अपने वार्डरोब में शामिल करें।

Open in App

अपने फेवरेट स्टार्स का लुक कॉपी करने की कोशिश हम सभी करते हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस से लेकर कैसी एक्सेसरीज पहनी है और किस तरह के इवेंट के लिए कैसा स्टाइल कैरी किया है, हम सभी फॉलो करने की कोशिश करते हैं। गर्मियां करीब हैं और जाहिर है कि इस बार भी अपने वार्डरोब में कुछ अलग और हटकर ऐड करना चाहती होंगी। तो चलिए आपको अलिया भट्ट की कुछ 'ऑफ दि बीट' ड्रेसेस दिखाते हैं जो गर्मियों के मौसम के हिसाब से परफेक्ट हैं और सभी कॉलेज, ऑफिस या पार्टी/इवेंट में जाने वाली लड़कियां इन्हें पहन सकती हैं। 

1. फ्लावर प्रिंट

गर्मियों में फ्लावर प्रिंट वाली कॉटन की ड्रेस हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं और आलिया की यह ड्रेस, उसका प्रिंट और रंग सभी परफेक्ट हैं। इस तरह की ड्रेस कॉलेज में या फ्रेंड्स के साथ कहीं बाहर जाएं तब भी पहनी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: स्टार सीक्रेट्स: नेचुरल ग्लो पाने के लिए ये 5 टिप्स फॉलो करती हैं जेनिफर विंगेट

2. जम्प सूट

पिछले कुछ सालों से जम्प सूट ट्रेंड में आ चुके हैं। कोई ऑफिशियल इवेंट हो या फिर ऑफिस पार्टी हो, कहीं भी इन्हें पहना जा सकता है। इस तरह का जम्प सूट आप पार्टीज में भी पहन सकती हैं।

3. कॉटन लेस ड्रेस

अगर आपके ऑफिस में इस तरह की शॉर्ट ड्रेसेस पहनने पर रोक नहीं है तो आप आलिया की इस ड्रेस से मिलती जुलती कोई ड्रेस खरीद सकती हैं। अगर ऑफिस में शॉर्ट ड्रेस में कम्फर्टेबल ना लगे तो इसके ऊपर लॉन्ग श्रग पहन सकती है।

यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी जैसी जवां और खूबसूरत त्वचा के लिए फॉलो करें उनके टॉप 4 ब्यूटी सीक्रेट

4. ऑफ दि शोल्डर

गर्मियों में ऑफ दि शोल्डर, कोल्ड शोल्डर या विद-आउट शोल्डर ड्रेस पहनना कूल लगता है। इस तरह के प्रिंट और रंग की ड्रेस किसी भी मौके पर अच्छी लगती है। 

5. इंडियन वियर

एथनिक यानी इंडियन वियर की बात करें तो गर्मियों में हमेशा हलके और सादे रंग का चयन करें। ड्रेस के ऊपर अधिक एम्ब्रायडरी का काम ना हो तो बेहतर है। इस तरह की ड्रेस गर्मियों में आसानी से कैरी की जा सकती है। 

गर्मियों में कोशिश करें कि हमेशा कॉटन की या फिर जो कपडा पहनने में आपको आराम दी, जिसे पहन कर आपको परेशानी ना लगे, उसी का ही चुनाव करें। गर्मियों में भड़कीले रंगों से दूर रहना चाहिए। सादे और आंखों को अच्छे लगने वाले रंग पहनने से गर्मियों में मूड भी अच्छा रहता है। 

टॅग्स :फैशनआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?