लाइव न्यूज़ :

सनस्क्रीन अप्लाई करते समय कभी ना करें ये 5 गलतियां, इस तरह रखें स्किन का ख्याल

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 17:13 IST

लोग सनस्क्रीन अप्लाई करते समय कुछ ना कुछ गलतियां जरूर करते हैं। तो आईए इस आर्टिकल के जरिये जानते हैं कि आपको स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करते समय कौन सी पांच गलतियां नहीं करनी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेज धूप की वजह से कई बार टैनिंग हो जाती है, जिसके कारण हमारी स्किन डैमेज हो सकती है।जब भी घर से किसी काम के लिए बाहर जाएं तो स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करना ना भूलें।

तेज धूप की वजह से कई बार टैनिंग हो जाती है, जिसके कारण हमारी स्किन डैमेज हो सकती है। ऐसे में जरूरत है कि जब भी घर से किसी काम के लिए बाहर जाएं तो स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करना ना भूलें। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सनस्क्रीन सही तरीके से अप्लाई करना नहीं आता है, जिससे तेज धूप में त्वचा झुलस जाती है। इस वजह से याद रखें कि चाहें सर्दियों का मौसम हो या फिर गर्मी का सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर समय करें। इसके अलावा भी लोग सनस्क्रीन अप्लाई करते समय कुछ ना कुछ गलतियां जरूर करते हैं। तो आईए इस आर्टिकल के जरिये जानते हैं कि आपको स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करते समय कौन सी पांच गलतियां नहीं करनी हैं।

इन अंगों का रखिए खास ख्याल

गर्मी के मौसम में धूप की हानिकारक किरणों से बचने के लिए अक्सर लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। सनस्क्रीन स्किन कैंसर, सनबर्न और प्री-मैच्योर एजिंग से बचने के लिए लगाया जाता है, लेकिन कई बार इसे लगाते समय आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि आप शरीर के हर अंग पर इसे लगाएं। बॉडी पर सनस्क्रीन लगाते समय कान, आईलिड, लिप्स, गर्दन, चेस्ट और पैरों पर इसे जरूर लगाएं।

सर्दी में भी करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल

धूप नहीं है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप सनस्क्रीन का उपयोग नहीं करेंगे। जब आप घर के अंदर रहें तब भी यह न सोचें कि यूवी किरणें आप पर असर नहीं करेंगी। मौसम की स्थिति की परवाह किए बिना सनस्क्रीन लगाएं और चाहे आप दिन को बाहर जा रहे या नहीं फिर भी सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। 

दोबारा लगाएं सनस्क्रीन

कई बार हम दिन में एक बार सनस्क्रीन लगाने के बाद निश्चिन्त हो जाते हैं कि अब इसे दोबारा लगाने की जरूरत नहीं है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो गलत सोच रहे हैं। दरअसल, आपको अपनी स्किन पर सनस्क्रीन हर दो घंटे में लगाना चाहिए। अगर आपका काम बाहर का है और आपको लगातार कई घंटे धूप में रहकर काम करना होता है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना ना भूलें।

हाई एसपीएफ को लेकर ना हों कंफ्यूज

हाई एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाने से अधिक सुरक्षा की गारंटी नहीं होती है। हम में से बहुत से लोग सोचते हैं कि हाई एसपीएफ वाला सनस्क्रीन त्वचा के लिए अच्छा होगा। लेकिन, विशेषज्ञों का सुझाव है कि यह स्तर 50 से अधिक नहीं होना चाहिए। 

तेज धूप से सिर्फ सनस्क्रीन पर निर्भर ना रहें

खुद को धूप से बचाने में सिर्फ सनस्क्रीन का इस्तेमाल ही शामिल नहीं है। हानिकारक किरणों से बचने के लिए आप इसके साथ हैट, छाता, फुल-स्लीव टॉप या शर्ट जरूर कैरी करें।

टॅग्स :सूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: कल सूर्य का मकर राशि में होगा गोचर, मेष समेत ये 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय

पूजा पाठSun Transit Sagittarius 2025: सूर्य का धनु राशि में गोचर, 16 दिसंबर से बदल जाएगी इन 4 राशिवालों की किस्मत

पूजा पाठKharmas 2025: 16 दिसंबर से रुक जाएंगे विवाह, मुंडन समेत सभी मांगलिक कार्य, जानें खरमास में क्या करें, क्या नहीं

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो