लाइव न्यूज़ :

सर्दियों के मौसम में इन टिप्स को फॉलो कर स्टाइलिश तरीके से पहनें इंडियन ड्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 13:59 IST

विंटर सीजन में बाजार में कई ट्रेंडी स्वेटर्स और जैकेट्स मिलते हैं जिससे आपका लुक बिल्कुल अलग दिखता है। अगर आप कपड़ों को स्मार्टली पहना चाहती हैं तो आप इंडियन ड्रेस जैसे कि साड़ी, सूट को भी ठंड के मौसम में आसानी से पहन सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देट्रेंच कोट न सिर्फ आपको ठंड से बचाएगा बल्कि आपको एक नया लुक भी देगाइंडियन आउटफिट के साथ लेदर बाइक जैकेट को जरूर शामिल करें

सर्दियों का मौसम कई लोगों का फेवरेट होता है। फिर चाहें वो खाने-पीने की हो या स्टाइल दिखाने की। इस मौसम में कई तरह के प्रयोग किए जा सकते हैं। ठंड के मौसम में तरह-तरह की सब्जियां, फूल और भी की तरह के चीजें मिलती हैं।

लेकिन कई लोग ये सोचते हैं कि सर्दियों में कोई फैशन नहीं किया जा सकता। आप कपड़ों को लेकर कोई फैशन नहीं कर सकते क्योंकि ठंड के कपड़ों से आपके ड्रेस छुप जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, आप ठंड में कई तरह के फैशन ट्रेंड को अपनाकर बिल्कुल स्टाइलिश दिख सकते हैं।

विंटर सीजन में बाजार में कई ट्रेंडी स्वेटर्स और जैकेट्स मिलते हैं जिससे आपका लुक बिल्कुल अलग दिखता है। इस मौसम में ज्यादातर लड़कियां वेस्टर्न ड्रेस जैसे जींस-टॉप, टी-शर्ट आदि पहनना काफी पसंद करती हैं क्योंकि इससे आपको ठंड भी कम लगती है और ये पहना आसान भी होता है।

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इस मौसम में आप अपने इंडियन ड्रेस को नजरअंदाज कर दें। अगर आप कपड़ों को स्मार्टली पहना चाहती हैं तो आप इंडियन ड्रेस जैसे कि साड़ी, सूट को भी ठंड के मौसम में आसानी से पहन सकती हैं और स्टाइलिश भी दिख सकती हैं।

हम आपको बता रहे हैं ठंड के मौसम में इंडियन ड्रेस पहने के कुछ आसान टिप्स....

ट्रेंच कोट

अगर आपको साड़ी पहना काफी पसंद है और आप सर्दियों में भी इसे पहनना चाहती हैं तो इसके ऊपर आप ट्रेंच कोट पहनें। यह न सिर्फ आपको ठंड से बचाएगा बल्कि आपको एक नया लुक भी देगा।

लेदर जैकेट

कुछ लड़कियां अपने लुक के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। ऐसी लड़कियां लेदर जैकेट को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें। आप इंडियन आउटफिट के साथ लेदर बाइक जैकेट को जरूर शामिल करें इससे आपका लुक दूसरों से बिल्कुल अलग दिखेगा।

स्वेटर ब्लाउज

कुछ महिलाओं को एक के ऊपर एक कपड़ें पहना अधिक पसंद नहीं होता है। ऐसे में अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो अपने ब्लाउज को स्वेटर ब्लाउज से बदल दीजिए। आप अपने पसंदीदा कार्डिगन या स्वेटर को बतौर ब्लाउज पहन सकती हैं। इस ड्रेस आइडिया को आप आसानी से कैरी भी कर सकती हैं।

जैकेट स्टाइल अनारकली

ठंड के मौसम में इंडियन वियर पहनने के लिए आपको अपने स्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करना होता है। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो सिंपल अनारकली पहनने के बजाय लॉन्ग जैकेट स्टाइल की अनारकली पहनें। आप इसके साथ भारी और खूबसूरत गहने भी पहन सकती हैं।

शॉल

सर्दी के मौसम में सबसे आसान कपड़ें पहनने में शॉल लगता है। लेकिन अगर आप इसे थोड़े अलग स्टाइल में लेंगी तो ये आपको बिल्कुल अलग और स्टाइलिश लुक देगा। अगर आप सूट या लहंगा पहन रही हैं उसके साथ शॉल को दुपट्टे की तरह कैरी करें। आपको बाजार में कई तरह के कढ़ाई वाले और सीक्वेंस वर्क में शॉल मिल जाएंगी जो आपके आउटफिट को बिल्कुल अलग लुक देंगी।

टॅग्स :फैशनविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल