लाइव न्यूज़ :

रोजाना की गई इन गलतियों से ही काले पड़ते हैं होंठ

By गुलनीत कौर | Updated: June 25, 2018 13:43 IST

होंठों पर कुछ ही समय में डेड स्किन जमने लगती है जिसे अगर समय रहते निकाला ना जाए तो यह होंठों पर जिद्दी परत को बनाती है।

Open in App

गुलाबी और सही शेप के होंठ हर महिला की ख्वाहिश होती है। होंठों की शेप तो नेचुरल होती है, उसे तो प्राकृतिक रूप से बदल सकना संभव नहीं है लेकिन होंठों के प्राक्रतिक रंग को बनाए रखने के लिए तो हम कोशिश कर ही सकते हैं। लेकिन इसमें भी महिलाएं लापरवाही कर जाती हैं। यदि वे चाहें तो उन्हें होंठ भी नैचुरली ही गुलाबी, लाल सुर्ख बन सकते हैं। लेकिन रोजाना की गई कुछ गलतियां उनके होंठों को ना केवल डार्क बनाती हैं, साथ ही खराब भी कर देती हैं। आइए जानते हैं महिलाओं द्वारा दिनभर में की जाने वाली उन गलतियों के बारे में जिनके कारण उनके होंठ डार्क हो जाते हैं। 

1. मॉइस्चराइज ना करना

जिस तरह चेहरे और शरीर के अन्य भागों की स्किन को सुरक्षित रखने के लिए उसे समय से मॉइस्चराइज करने के एजरूरत पड़ती है, ठीक इसी तरह से हमें होंठों को भी मॉइस्चराइज करना चाहिए। होंठ हाइड्रेट रहेंगे तो उनके फटने की संभावना कम रहती है। शीया बटर या कोकोआ बटर वाले लिप बाम से लिप्स को मॉइस्चराइज करना चाहिए।

2. डेड स्किन ना हटाना

होंठों पर कुछ ही समय में डेड स्किन जमने लगती है जिसे अगर समय रहते निकाला ना जाए तो यह होंठों पर जिद्दी परत को बनाती है। इस परत के कारण ही होंठ काले पड़ने लगते हैं। 

3. पोषक आहार ना लेना

स्किन को अगर ब्यूटीफुल और ग्लोइंग बनाए रखना है तो इसके लिए पोषक आहार का सेवन जरूरी है। शरीर अन्दर से स्वस्थ होगा तो उसका सकारात्मक प्रभाव स्किन पर भी पड़ेगा। ताजे फल और सब्जियों के सेवन से होंठों का प्राकृतिक रंग बना रहता है।

बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए काफी है एक 'लौंग', ऐसे करें इस्तेमाल

4. धूम्रपान के कारण

जो लोग बहुत अधिक धूम्रपान करते हैं उनके होंठ भी काले पड़ जाते हैं। सिगरेट में मौजूद निकोटीन होंठों की त्‍वचा को जला देता है, जिसकी वजह से होंठ काले पड़ जाते हैं। लेकिन सिर्फ होंठ ही नहीं, स्मोकिंग से दांत भी पीले पड़ जाते हैं, जो चेहरे की पर्सनालिटी को बिगाड़ने का काम करते हैं।

5. सूरज की किरणों से ना बचाना

अगर चेहरे और अन्य अंगों की त्वचा को हम सूरज की तेज किरणों से बचाने का काम करते हैं, तो होंठों को क्यूं भूल जाते हैं। जब भी बाहर निकलें, होंठों पर भी सन प्रोटेक्शन क्रीम लगाकर निकलें। और क्रीम लगाने के बाद होंठों को बार-बार चाटना या गीला करना भी सही नहीं है। 

6. लोकल लिप प्रोडक्ट का इस्तेमाल

थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में हम सस्ते लिप रोदुक्ट खरीद लेते हैं और ये सस्ते प्रोडक्ट हमारे होंठों को धीरे-धीरे खराब करते चले जाते हैं। लिप प्रोडक्ट हमेशा जान-परखकर और दूसरों से सलाह लेकर ही चूज करें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन