लाइव न्यूज़ :

फेशियल करवाने के बाद ना करें ये काम, हो सकता है स्किन इन्फेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: January 2, 2018 07:14 IST

फेशियल करवाने से आपकी स्किन की टैनिंग तो हटती ही है इसके अलावा स्किन भी अच्छी रहती है, लेकिन फेशियल करवाने के बाद कुछ चीजों का ध्यान ना दिया जाए तो इसका उल्टा असर पड़ सकता है।

Open in App

किसी पार्टी में जाना हो या कोई फंक्शन हो लड़कियां सबसे पहले पार्लर जाकर फेशियल करवाना चाहती हैं। पार्लर में आपकी स्किन टाइप के हिसाब से कई तरह के फेशियल किए जाते हैं। माना जाता है 30 की उम्र के बाद लड़कीयों को महीने में दो बार तो फेशियल करवाना ही चाहिए। लेकिन अब कम उम्र में भी लड़कियां  फेशियल करवाने लगी हैं। फेशियल करवाने से आपकी स्किन की टैनिंग तो हटती ही है इसके अलावा स्किन भी अच्छी रहती है, लेकिन फेशियल करवाने के बाद कुछ चीजों का ध्यान ना दिया जाए तो इसका उल्टा असर पड़ सकता है। लेडी लुक्स ब्यूटी पार्लर की ओनर रेखा बता रही है कि वो कौन सी चीजें हैं जो आपको फेशियल के बाद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।     

फेशियल करवाने के 4 घंटे तक मुंह ना धोएं

रेखा बताती हैं कि फेशियल करवाने के बाद कम से कम 4 घंटे तक साबुन से भूलकर भी मुंह ना धोएं। अगर चेहरा साफ करना है तो पानी की हल्की छीटें मारकर पोछ लें लेकिन साबुन का इस्तेमाल ना करें।  

कम से कम तीन दिन तक स्क्रब ना करें

फेशियल कराने के बाद कम से कम तीन दिन तक चेहरे पर स्क्रब नहीं करना चाहिए। रेखा बताती हैं कि फेशियल कराने के बात वैसे ही आपकी स्किन साफ और सेंसिटिव हो जाती है जिसके बाद जल्दी स्क्रब करने से चेहरे पर दाने हो सकते हैं या चेहरा छिल सकता है।

धूप में ना जाएं

फेशियल करवाने के तुंरत बाद भूलकर भी धूप में नहीं जाना चाहिए. अगर आपको बाहर जाना बहुत ही जरूरी है तो चेहरे पर कपड़ा लपेटकर जाएं।  

थ्रेडिंग ना करवाएं

फेशियल करवाने के तुरंत बाद थ्रेडिंग नहीं करवानी चाहिए। फेशियल करवाने के बाद स्किन बहुत सॉफ्ट हो जाती है जिससे थ्रेडिंग बनवाते टाइम कट लगने के चांसेज ज्यादा हो जाते हैं। इसलिए अगर आपको थ्रेडिंग और फेशियल दोनों चीजें करवानी हैं तो पहले थ्रेडिंग करवाएं उसके बाद फेशियल।

फेस मास्क ना लगाएं

जब भी फेशियल करवाएं उसके एक हफ्ते तक किसी भी तरह मास्क चेहरे पर ना लगाएं इससे फेशियल ग्लो खत्म हो जाता है। 

वैक्सिंग ना करवाएं

फेशियल करवाने के बाद चेहरे पर कभी वैक्सिंग नहीं करवानी चाहिए। क्योंकि फेशियल करवाने के बाद त्वचा मुलायम हो जाती है जिसके बाद वैक्सिंग करवाने से त्वचा छिल सकती है।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन