लाइव न्यूज़ :

बालों को जड़ों से खराब करती है ऐसी कंघी (हेयर ब्रश), देखें कहीं आप भी तो नहीं करते इसका इस्तेमाल

By गुलनीत कौर | Updated: January 8, 2019 12:52 IST

बालों के डैमेज करने के पीछे कंघी या हेयर ब्रश भी जिम्मेदार होता है। कंघी या ब्रश अगर मैला हो, कई दिनों से साफ ना किया गया हो तो उसकी गंदगी स्कैल्प पर चिपकने लगती है।

Open in App

बालों के टूटने-झड़ने पर सबसे पहला इल्जाम हम मौसम पर लगातें हैं। यह सच है कि बदलते मौसम के कारण स्किन और बालों पर इसका बुरा असर होता है, लेकिन अगर सही देखभाल की जाए तो इसे रोका भी जा सकता है। दूसरी जिम्मेदारी हम तेल और शैम्पू पर डालते हैं। इनके गलत चुनाव की वजह से बाल कमजोर बनते हैं। लेकिन इसके अलावा एक और कारण है जो हमारे बालों को खराब कर रहा है और वह है हमारी 'कंघी' या 'हेयर ब्रश'।

बालों के डैमेज करने के पीछे कंघी या हेयर ब्रश भी जिम्मेदार होता है। कंघी या ब्रश अगर मैला हो, कई दिनों से साफ ना किया गया हो तो उसकी गंदगी स्कैल्प पर चिपकने लगती है। इसलिए यहां हम कंघी/ब्रश साफ करने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं। इसे सप्ताह में कम से कम एक बार ट्राई जरूर करें। कंघी साफ रहेगी और स्कैल्प स्वस्थ रहेगा। जिसके चलते बालों का टूटना-झड़ना कम होकर बालों को आवश्यक ग्रोथ प्राप्त होगी।

कंघी/ब्रश साफ करने का तरीका:

इसके लिए आपको चाहिए - गर्म पानी, टूथपिक या पिन, टूथब्रश, एक बड़ा बाउल, शैम्पू या डिटर्जेंट, तौलिया, हेयर ड्रायर, कैंची (जरूरत पड़ने पर ही)

स्टेप 1) - सबसे पहले अपनी उंगलियों से ही कंघी या ब्रश में फंसे हुए बालों को निकालें। अगर आपके पास कंघी है तो बाल फिर भी आसानी से निकल जाएंगे। लेकिन अगर हेयर ब्रश है और बाल अधिक उलझे हुए हैं तो कैंची की मदद लें। एक एक बाल निकाल दें।

hair brush

स्टेप 2) - अब वह पानी तैयार करें जिसमें आपको कंघी को साफ करना है। एक बड़ा बाउल लें। उसमें गर्म पानी डालें। अब थोड़ा शैम्पू या डिटर्जेंट इसमें मिलाएं और अच्छी तरह मिला दें।

यह भी पढ़ें: गलत तेल, शैम्पू, हेयरस्टाइल से भी बाल होते हैं खराब, जानें हेयर केयर के 9 नियम

स्टेप 3) - अब कंघी को इस गर्म पानी में डुबो दें। कम से कम 15-20 मिनट डूबे रहने दें। इसके बाद कंघी को निकालें। टूथब्रश से कंघी के दांत साफ करें। इनमें फंसा हुआ कचरा निकालें।

स्टेप 4) -  इसके बाद कंघी को दोबारा पानी में डालकर धो लें। एक बार फिर चेक करें कि कहीं कोई गंदगी रह तो नहीं गई है। अगर कंघी पूरी तरह साफ हो जाए तो तौलिये से इसे पोंछ लें। कंघी को तुरंत इस्तेमाल करना हो तो हेयर ड्रायर से इसे सुखा लें। 

नोट: अगर आपको लगता है कि साधारण शैम्पू या डिटर्जेंट से कंघी साफ नहीं हो पाएगी और उसे डीप क्लींजिंग की जरूरत है तो शैम्पू/डिटर्जेंट की बजाय सेब का सिरका इस्तेमाल करें। गर्म पानी में इसे मिलाएं और इसमें कंघी को डुबो दें। यह तेजी से पाना असर दिखाएगा। 

टॅग्स :हेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यबरसात के मौसम में बालों का टूटना-झड़ना रोकने का घरेलू इलाज, करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन