लाइव न्यूज़ :

जल्द ही होने वाली है शादी तो रिवाज मुताबिक चुनें सुंदर चूड़ियां, शादी पर खूब जचेंगी आप

By गुलनीत कौर | Updated: December 5, 2018 16:16 IST

Open in App

भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक विभिन्न धर्म और संस्कृतियां हैं। इन सभी धर्मों की शादियां भी देखने वाली होती हैं। इन शादियों के भिन्न भिन्न प्रकार के रीति रिवाज होते हैं। दूल्हा और दुल्हन के कपड़े, गहने उनकी संस्कृति की झलक देने वाले होते हैं। खासतौर से दुल्हन का लिबाज़ हर किसी का मन मोह लेता है। 

शादी की ड्रेस के अलावा दुल्हन के गहने भी उसकी पहचान बताते हैं। इन गहनों में सबसे जरूरी होती है चूड़ियां। हिन्दू धर्म में इन्हें सुहाग की निशानी बताया जाता है। लेकिन बात भले ही हिन्दू धर्म की हो, भारत के हर राज्य के अनुसार चूड़ियों का रंग बदलता चला जाता है। तो आज हम आपको भारत के नौ राज्य और उनमें दुल्हन द्वारा पहनी जाने वाली 9 अलग तरह की चूड़ियों के बारे में बताएँगे।

महाराष्ट्र की दुल्हन

महाराष्ट्र में शादी के दिन पीला और हरा, ये दो रंग दुल्हन के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसलिए यहां की दुल्हन कांच की हरी चूड़ियां पहनती है। इसके साथ कई बार सोने के कड़े पहने हुए भी देखे जा सकते हैं। चूड़ियों की संख्या वह जितनी चाहे बढ़ा सकती है। 

पंजाबी दुल्हन

पंजाब राज्य की दुल्हन हो या सिख धर्म की दुल्हन, पंजाबी दुल्हन एक हाथ में आपको लाल रंग की ढेर सारी चूड़ियां दिखाई देंगी। ये कांच की चूड़ियां नहीं होती। यह 'लाख' से बनी होती हैं। रिवाज के अनुसार इसे चूड़ा कहा जाता है। यह चूड़ा कई डिजाईन में आता है। कुछ दुल्हनें गुलाबी रंग का चूड़ा भी पहनती हैं। 

गुजराती दुल्हन

सफेद, हरा, सुनहरा, लाल, ये कुछ ऐसे रंग हैं जो गुजराती दुल्हन के लिबाज़ को पूरा करते हैं। गुजराती दुल्हन इन्हीं रंगों को मिक्स करते हुए कांच की चूड़ियां पहनती है। इनके साथ सोने के कड़े या चूड़ियां पहनना फैशन के हिसाब से शामिल है। 

राजस्थानी दुल्हन

पंजाबी दुल्हन की तरह राजस्थानी दुल्हन भी चूड़ा पहनती है। लेकिन इस चूड़े की चूड़ियां एक रंग की ना होकर, रंग बिरंगी होती हैं। ये चूड़ियां भी 'लाख' से बनी होती हैं। 

मारवाड़ी दुल्हन

अपने रंग बिरंगे रीति रिवाजों की तरह ही, मारवाड़ी दुल्हन का रूप भी रंग बिरंगा ही होता है। इस बात की झलक उसकी चूड़ियों में भी दिख जाती हैं। ये चूड़ियां कांच की होती हैं जिसपर बहुत सारी मीनाकारी की जाती है। 

मलयाली दुल्हन

अब उत्तर के बाद दक्षिण भारत की ओर रुख करें तो मलयाली दुल्हन सोने से लदी होती है। हाथ में सोने के कड़े या चूड़ियां होती हैं। पारंपरिक रूप से सारे गहने सोने के ही होना अनिवार्य माना जाता है। 

तेलंगाना/कर्नाटक की दुल्हन

साउथ में हर दुल्हन परम्परा के मुताबिक सोना बहुत पहनती है, लेकिन कर्नाटक या तेलंगाना की दुल्हन सोने के साथ हरे रंग की कांच की चूड़ियां जरूर पहनती है। हरे के अलावा गहरा नीला रंग भी चूड़ियों में शामिल किया जा सकता है। 

तमिल दुल्हन

तमिल की दुल्हन सोने के साथ रंग बिरंगी चूड़ियां पहनती है। अपनी शादी के पहनावे के साथ मैच करते हुए कांच की चूड़ियों के साथ सोने की चूड़ियां या कड़े पहने जाते हैं। 

बंगाली दुल्हन

बंगाली दुल्हन 'शाखा पौला' नाम की एक लाल और एक सफेद चूड़ी पहनती है। इसे सुहाग की निशानी समझा जाता है। इसे पहनाने के लिए खास रस्म भी अदा की जाती है। इसे एक बार पहनने के बाद उतारा नहीं जाता है। 

टॅग्स :वेडिंग सीजनवेडिंगफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स