लाइव न्यूज़ :

Corona Effect: दीपिका पादुकोण की तरह घर बैठे अपनी स्किन की करें केयर, अपनाएं 'मस्तानी' के ये 5 ब्यूटी सीक्रेट्स

By मेघना वर्मा | Updated: March 19, 2020 13:11 IST

फिल्म हो या रियल लाइफ, लाइव इवेंट हो या कोई अवॉर्ड फंक्शन, दीपिका हर जगह फ्लोलेस लगती हैं। अपनी स्किन के साथ अपने फैशन के साथ वो कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं करतीं।

Open in App
ठळक मुद्देआप कहीं जा रही हैं या कहीं से आ रही हैं तो मेकअप रिमूव करके ही वापिस बिस्तर पर जाएं।दीपिका पादुकोण की ही तरह आप अपने फेस को मसाज करें।

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं। फिल्म हो या रियल लाइफ, लाइव इवेंट हो या कोई अवॉर्ड फंक्शन, दीपिका हर जगह फ्लोलेस लगती हैं। अपनी स्किन के साथ अपने फैशन के साथ वो कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं करती और यही कारण हैं कि इस समय कोरोना वायरस के बीच भले ही वो घर से निकल कर कहीं जा ना पा रही हों एक्ट्रेस घर पर ही अपनी स्किन की सेल्फ केयर करना बिल्कुल नहीं भूल रहीं। 

दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर फोटोज शेयर कर रही हैं जिसमें वो अपने फैंस को अपडेट कर रही हैं कि किस तरह वो अपनी सेल्फ केयर कर रही हैं। आप भी दीपिका पादुकोण की तरह इस कोरोना वायरस के माहौल के बीच अपनी ब्यूटी से समझौता मत कीजिए। आइए आपको बताते हैं किस तरह आप अपनी स्किन की केयर कर सकती हैं। 

क्लीनअप करें

स्किन की आधी केयर तब हो जाती है जब आपकी स्किन साफ रहे। अभी जस तरह आप अपने डेली रूटीन से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहे हैं उसी तरह अपनी स्किन को भी डेली रूटीन के मेकअप से ब्रेक दीजिए। अपनी स्किन को होम मेड तरीके से क्लीन जरूर कीजिए। इसके लिए अच्छा क्लींजर यूज कर सकती हैं या आप चाहें तो कच्चे दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

 

हीट जरूर लें

हीट आपके फेस के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए क्लीनअप के बाद फेस को हीट जरूर दें। इसके लिए आप फेस हीटअप मशीन यूज कर सकती हैं या घर के किसी बर्तन में ही पानी गर्म करके उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। हीट के बाद ब्लैकहेड्स टूल्स से ब्लैकहेड्स भी रिमूवर जरूर करें। 

फेस मसाज जरूरी

दीपिका पादुकोण की ही तरह आप अपने फेस को मसाज करें। मसाज करने से फेस पर खून का संचार बढ़ जाएगा और स्किन का रंग भी निखर कर आएगा। आप चाहें तो इसके लिए टूल का यूज भी कर सकती हैं। वरना हाथों के पॉश्चर से फेस मसाज कर सकती हैं। 

मेकअप रिमूव जरूर करें

अगर आप कहीं जा रही हैं या कहीं से आ रही हैं तो मेकअप रिमूव करके ही वापिस बिस्तर पर जाएं। हैवी मेकअप से भी आपके फेस पर असर पड़ता है। इसलिए अपने फेस से मेकअप हटाकर पोर्स को सांस लेने का मौका दें।

हेल्दी डायट फॉलो करें

भले ही आप घर में रह रहे हों मगर इसका ये बिल्कुल मतलब नहीं की आप तली भुनी चीज को खूब खाएं। अपनी ब्यूटी के लिए अपनी डायट को फॉलो करना भी जरूरी है। इसलिए अपने रूटीन डायट को वैसा ही रखें। हेल्दी चीजों को इसमें शामिल करें।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणकोरोना वायरसब्यूटी टिप्ससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन