लाइव न्यूज़ :

ड्राई स्किन वाले दिन और रात करें ये काम, 10 दिन में त्वचा हो जाएगी सॉफ्ट

By गुलनीत कौर | Updated: September 19, 2018 14:35 IST

ड्राई स्किन में अगर जान लानी हो तो रात की रूटीन कभी ना छोड़ें क्योंकि रात में ही त्वचा पर किया गया कोई भी उपाय तेजी से काम करता है।

Open in App

लोगों के दिमाग में यह आम धारणा है कि ऑयली स्किन की देखभाल करना बेहद मुश्किल होता है, ड्राई स्किन तो फिर भी कम परेशान करती है। लेकिन ये सबसे बड़ी गलतफहमी है। ऑयली स्किन की तरह ही ड्राई स्किन की देखभाल करना भी मुसीबत भरा काम है। क्योंकि ड्राई स्किन केवल सर्दियों में ही नहीं, गर्मी, बारिश, उमस, हर तरह के मौसम में रूखी और बेजान लगती है। लेकिन अगर रूटीन में कुछ चीजें शामिल कर ली जाएं तो ड्राई स्किन से जुड़ी नहर परेशानी से छुटकारा पाया जा सकते है। आइए आपको बताते हैं कि करना क्या होगा।

सुबह करें ये 5 काम:

1. सुबह उठते ही सबसे पहले ठंडे पानी से अपना मुंह धोएं। इस टाइम आपको साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल नहीं करना है2. इसके बाद चेहरा पोंछें और चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें। ध्यान रहे कि आप जिस भी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें वह कम केमिकल वाला हो। चेहरे के अलावा हाथ-पांव पर भी मॉइस्चराइजर लगा लें3. इसके बाद चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। गुलाब जल को भी टोनर की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है4. थोड़ी देर बाद चेहरे और शरीर की बाकी त्वचा पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि उन सभी जगहों पर सनस्क्रीन लगा लें जो घर से बाहर निकलते ही सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आएंगी5. इन सब चीजों के बाद अगर चाहें तो मेकअप का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन मेकअप से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी है

ये भी पढ़ें: मुंहासों के दाग को खत्म करता है हल्दी, नींबू, शहद का ये नुस्खा, 2 मिनट में करें तैयार

दिन में करें ये 4 काम:

1. दिनभर में कम से कम 2 घंटे के अंतर में अपनी बॉडी और चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे रूखी त्वचा को समय-समय पर नमी मिलती रहेगी और उसके फटने की संभावना कम होगी2. चेहरे या शरीर के अन्य अंगों की त्वचा के अलावा अपने होंठों को मॉइस्चराइज करना ना भूलें। अपने साथ एसपीएफ युक्त लिप बाम रखें और दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें3. अधिक से अधिक पानी पिएं, फल खाएं और वितामिन-मिनरल्स युक्त चीजों का सेवन करें4. शाम को घर के लिए निकलने से ठीक पहले भी मॉइस्चराइजर लगाएं

रात में करें ये 4 काम:

1. ड्राई स्किन में अगर जान लानी हो तो रात की रूटीन कभी ना छोड़ें क्योंकि रात में ही त्वचा पर किया गया कोई भी उपाय तेजी से काम करता है। तो रात में सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि बिस्तर पर जाने से पहले आपके चेहरे पर किसी भी तरह का मेकअप ना हो। काजल भी अच्छी तरह साफ करके ही बेड पर जाएं2. गुलाब जल या टोनर की मदद से अपना चेहरा साफ करें3. इसके बाद एक अच्छी नाईट क्रीम का इस्तेमाल करें जो रात भर आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करे4. ये सब करने के बाद बेड पर जाएं और कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें

ये भी पढ़ें: क्या हर दूसरे दिन फेस मास्क लगाना सही है? जानें हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए फेस पैक

नोट: उपरोक्त रूटीन के अलावा सप्ताह में जब आपको समय मिले तो ड्राई स्किन को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए घर पर ही फेस पैक बनाएं और इनका इस्तेमाल करें। ये घरेलू फेस पैक ना केवल ड्राई स्किन को रिपेयर करेंगे, साथ ही नेचुरल ग्लो भी देंगे। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन