लाइव न्यूज़ :

Beauty Tips: लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, लगेंगी खूबसूरत

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 7, 2022 16:27 IST

लिपस्टिक वो चीज है जो हर लड़की के मेकअप पाउच में आपको जरूर देखने को मिल जाएगी। मार्केट में 100 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की लिपस्टिक आती है। आप अपने पसंद और पर्सनैलिटी के हिसाब से उसे चुनती हैं। वहीं लिपस्टिक लगा लेने भर से बात नहीं बनती। आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका भी आना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देलिपस्टिक लगाने में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपके होंठ का शेप सही होना चाहिए।लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहने के लिए आप अपने होठों की सेहत का ध्यान रखें।

महिलाओं के मेकअप में लिपस्टिक को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। लिपस्टिक किसी भी लड़की के लुक में चार चांद लगा देती है। अपने लुक के हिसाब से लिपस्टिक चुनना हो या अपने प्रोफेशन के हिसाब से वैसे तो लड़कियां इसमें माहिर होती हैं लेकिन कई बार महिलाओं को समझ नहीं आता कि वो लिपस्टिक का चयन कैसे करें। 

कभी मैट तो कभी ग्लॉसी, पार्टी वाली तो कभी क्रिओन वाली। लिपस्टिक वो चीज है जो हर लड़की के मेकअप पाउच में आपको जरूर देखने को मिल जाएगी। मार्केट में 100 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की लिपस्टिक आती है। आप अपने पसंद और पर्सनैलिटी के हिसाब से उसे चुनती हैं। वहीं लिपस्टिक लगा लेने भर से बात नहीं बनती। आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका भी आना चाहिए। 

1. होठों को दें सही आकार

लिपस्टिक लगाने में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपके होंठ का शेप सही होना चाहिए। इसके लिए आप लिप लाइन की मदद कर सकते हैं। ऊपर के होंठ को एम आकार देते हुए पूरा करें। आपके होंठ के ऊपर घुमावदार आकार होना चाहिए। इसके बाद ही लिप्स में लिप कलर लगाएं। इससे आपके होंठ का शेप अच्छा रहेगा।

2. रंग-रंग की बात

लिपस्टिक के रंगों को चुनने की बात आती है तो इसमें आप खुद पर भरोसा करें और अपने पर्सनैलिटी के हिसाब से चुन सकते हैं। अगर आप गोरी हैं तो आप न्यूड शेड के साथ पिंक टोन के रंगों को चुन सकती हैं। अगर आपकी स्किन टोन मध्यम टोन की हो तो आप ऑरेंज टोन के न्यूड शेड्स लिपस्टिक चुन सकती हैं। वहीं आपका रंग हल्का चॉकलेट ब्राउन जैसी है तो रोजी ब्राउन वाले शिमर कलर की लिपस्टिक चुन सकती हैं। 

3. लंबे समय तक टिकना जरूरी

लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहने के लिए आप अपने होठों की सेहत का ध्यान रखें। लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को स्क्रब करके उसपर लिप बाम लगा लें। इससे आपके होठ नरम रहेंगे और आपके होठ पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी भी रहेगी। आप चाहें तो लिपस्टिक के ऊपर हल्का सा टैलकम पाउडर जरूर लगाएं। इससे ना सिर्फ लिपस्टिक का कलर उभर कर आएगा बल्कि ये लंबे समय तक टिकी भी रहेगी।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल