लाइव न्यूज़ :

Cannes 2018: रेड कार्पेट पर दीपिका के वाइट गाउन का जलवा, इस डिज़ाइनर ने किया तैयार

By गुलनीत कौर | Updated: May 11, 2018 12:44 IST

इवेंट के ठीक बाद दीपिका की वाइट गाउन की ये तस्वीरें उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं जिन्हें उनके फैंस ने बहुत पसंद किया।

Open in App

Met Gala 2018 के बाद अब कान फिल्म फेस्टिवल 2018 में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने के लिए दीपिका पादुकोण पहुंच चुकी हैं। रेड कार्पेट पर आते ही दीपिका ने एक-एक कैमरामैन को अपनी ओर अट्रैक्ट कर लिया। बीती रात मेट गाला इवेंट में दीपिका पादुकोण वाइट कलर का नेट बेस्ड गाउन पहने नजर आईं। लॉन्ग फ्लोर टच गाउन में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

कान फ़िल्मोत्सव के रेड कार्पेट इवेंट के लिए दीपिका ने इस बार डिजाइनर जुहैर मुराद को चुना है। गाउन का सफेद रंग उनकी स्किन टोन को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। गाउन में सफेद शिम्मरी स्टोन लगे हुए हैं। साथ में इसका लॉन्ग 'केप' गाउन की खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है। बता दें कि रेड कार्पेट इवेंट पर कंगना रनौत द्वारा पहनी गई ड्रेस भी डिजाइनर जुहैर मुराद द्वारा डिज़ाइन की हुई है।

यह भी पढ़ें: सोनम की शादी में जाह्नवी के लुक्स देखकर आपका दिल भी धड़क जाएगा

मेकअप के लिए दीपिका ने कान फिल्म फेस्टिवल के मेकअप पार्टनर लोरियल के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए हैं। उनके पूरे लुक की बात करें तो दीपिका ने ना तो ज्यादा एक्सेसरीज पहनी हैं और मेकअप भी न्यूड किया है। बालों को खुला रखा है और एक परफेक्ट स्माइल के साथ दीपिका पूरे इवेंट में छाई रहीं।

इवेंट के ठीक बाद दीपिका की वाइट गाउन की ये तस्वीरें उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं जिन्हें उनके फैंस ने बहुत पसंद किया। अब तक इन तस्वीरों पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। रेड कार्पेट इवेंट के अलावा कान के अन्य फोटोशूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

कान फिल्म फेस्टिवल के लिए सोनम सबसे पहले ब्लू डेनिम और वाइट टीशर्ट में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने कई तरह की ड्रेस में फोटोशूट कराया। ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हुईं और फैंस द्वारा खूब पसंद भी की गईं। 

टॅग्स :कान फिल्म फेस्टिवलदीपिका पादुकोणफैशनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?