लाइव न्यूज़ :

Asian Designer Week 2019: दिल्ली में 27 अप्रैल से शुरू हो रहा है फैशन दुनिया का 'मेगा शो'

By उस्मान | Updated: April 26, 2019 14:12 IST

Asian Designer Week 2019: एशियन डिजाइनर वीक देश के सबसे बड़े व अद्भुत डिजाइनरों की कारीगिरी मजबूत शक्ति का चित्रण करने वाले सबसे बड़े फैशन शो में से एक है।

Open in App

एशियन डिजाइनर वीक (Asian Designer Week) ग्रीष्मकालीन संस्करण दिल्ली में 27 अप्रैल से शुरू होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपनी रचनात्मकता और पहनावे को प्रदर्शित करने के लिए युवा व आकांक्षी प्रतिभाओं को समान अवसर देने के लिहाज से किया जाता है।

मेगा फैशन ईवेंट का आयोजन एशियाई फैशन डिज़ाइन काउंसिल (एएफडीसी) द्वारा किया जाएगा, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है। एशियन डिजाइनर वीक देश के सबसे बड़े व अद्भुत डिजाइनरों की मजबूत शक्ति का चित्रण करने वाले सबसे बड़े फैशन शो में से एक है।

इस कार्यक्रम की मेजबानी 40 से अधिक डिजाइनरों के युवा और उत्साही टीम के साथ किया जा रहा है, जिसमें करीब 5000 दर्शक व लाखों की संख्या में ऑनलाइन दर्शक जुड़ रहे हैं। 

ADW के क्रिएटिव डायरेक्टर विवेक रावत के अनुसार, 'एशियन डिज़ाइनर वीक का पिछला सीजन बहुत सफल रहा। 8वें संस्करण के साथ, हम बड़ी और बेहतर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं. हमारा उद्देश्य एशिया भर के नये डिजाइनरों के लिए एक मंच तैयार करना है जो बेहद प्रतिभाशाली हैं और अपने फैशन लेबल को वैश्विक बाजारों तक ले जाने की क्षमता रखते हैं।'

इस हाई प्रोफाइल फैशन इवेंट का शुभआरंभ डिजाइनर रोजी अहलूवालिया अपने नवीनतम संग्रह के साथ करेंगी। आयोजन के पहले दिन सुभदीपमित्र, सोनिया गाबा, सना खान, ख़ुशी चौहान अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। 

दूसरे दिन के आयोजन का नेतृत्व किक्राफ्ट कॉरिडोर, निहारस कॉउचर, राशिद एंड सुजॉय द्वारा एच्कैन, डिसावडगामा सपना एंड अनन्या, अशफाक अहमद और मनिंदर गुलाटी द्वारा किया जाएगा। आयोजन के ग्रैंड फिनाले को दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक रीना ढाका प्रस्तुत करेंगी।

टॅग्स :फैशन शोफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल