लाइव न्यूज़ :

घर पर परफेक्ट ग्लो पाने के लिए आजमाएं ये 6 स्किनकेयर टिप्स, मिलेगी दमकती त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 29, 2022 16:30 IST

शादी के सीजन में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी की बात ये है कि उन्हें घर बैठे परफेक्ट ग्लो पाने का समय नहीं मिलता, जिसकी वजह से उनकी दमकती त्वचा पाने की ख्वाइश अधूरी रह जाती है। लेकिन अगर आप घर पर परफेक्ट ग्लो पाना चाहती हैं तो यहां बताए गए 6 स्किनकेयर टिप्स को फॉलो करें।

Open in App

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अब आपके घर पर किसी न किसी की शादी का न्योता आ ही चुका होगा। हालांकि, शादी के सीजन में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी की बात ये है कि उन्हें घर बैठे परफेक्ट ग्लो पाने का समय नहीं मिलता, जिसकी वजह से उनकी दमकती त्वचा पाने की ख्वाइश अधूरी रह जाती है। लेकिन अगर आप घर पर परफेक्ट ग्लो पाना चाहती हैं तो यहां बताए गए 6 स्किनकेयर टिप्स को फॉलो करें।

खूब पानी पिएं

आपका रूटीन कितना भी बिजी क्यों न हो, लेकिन इस दौरान पानी पीना न भूलें। आप जितने हाइड्रेटेड रहेंगी आपकी त्वचा उतनी ही ग्लो करेगी। इसलिए मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का, पानी पीना न छोड़ें। 

नींद पूरी करें

प्रतिदिन 8 घंटे की अच्छी नींद आपकी त्वचा को उसकी आवश्यकता के अनुसार आराम देती है और स्वयं को ठीक करने में मदद करती है। एक अच्छी रात की नींद आपकी त्वचा को किसी और चीज की तरह पोषण देती है।

बैलेंस्ड डाइट लें

बैलेंस्ड डाइट का सेवन करें। यह कोई रहस्य नहीं है कि एक स्वच्छ आहार आपको बेहतर दिखने वाली और स्वस्थ त्वचा देता है। 

सीटीएम रूटीन न छोड़ें

अपना सीटीएम रूटीन न छोड़ें। क्लीनिंग, टोनिंग, मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन एप्लिकेशन, एक्सफोलिएशन और रात के समय की दिनचर्या सहित अपनी त्वचा के प्रकार के अनुरूप स्किनकेयर रूटीन बनाएं।

मॉइस्चराइजिंग है जरूरी

सर्दियों के महीनों में मॉइस्चराइजिंग और आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना कुछ सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं जो आप अपने चेहरे के लिए कर सकते हैं। चमकती त्वचा पाने के लिए प्राकृतिक उत्पादों जैसे एलोवेरा, दूध की मलाई, नारियल तेल और अन्य का उपयोग करें।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह मैग्नीशियम क्लोराइड से भरपूर होता है, जो दाग-धब्बों को दूर करने और चेहरे के किसी भी निशान को हल्का करने में मदद करता है। इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक बेहतरीन डी-टैन उत्पाद है और किसी भी प्रकार की त्वचा पर चकत्ते या सूजन को शांत करता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन