लाइव न्यूज़ :

सुंदर बाल और स्किन पाने के लिए बेबी पाउडर को करें ऐसे इस्तेमाल, ये हैं 7 अमेजिंग ट्रिक्स

By गुलनीत कौर | Updated: February 20, 2018 13:05 IST

बालों का ऑयल और पैरों की बदबू भगाता है बेबी पाउडर, जानें इसके 7 अमेजिंग यूज

Open in App

छोटे बच्चे को जब गोद में उठाओ तो उससे भीनी भीनी सी खुशबू आती है, यह खुशबू बेबी पाउडर की होती है। हर मां अपने नवजात शिशु को यह पाउडर लगाती है तान कि वह तरह तरह की एलर्जी से बचा रहे और साथ ही उससे अच्छी महक भी आए। जब तक हम बच्चे होते हैं तब तक तो यह पाउडर इस्तेमाल होता है लकिन थोड़ा ही बड़े होने पर इसका उपयोग होना बंद हो जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि आप आज भी इस बेबी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

घर के ऐसे कई काम हैं जिनमें बेबी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं उन 7 कामों के बारे में जहां बेबी पाउडर का इस्तेमाल आपके काम को आसान बना देगा। 

ग्लव्स पर लगाएं

बर्तन धोते समय या घर की सफाई करते समय अगर आप रबर से बने ग्लव्स पहनते हैं तो उन्हें पहनने से पहले हाथों पर अच्छे से बेबी पाउडर लगा लें। ऐसा करने से ग्लव्स हाथों से स्लिप नहीं होंगे और साथ ही हाथों से बदबू भी नहीं आएगी।

किताबों के लिए

किताबों और बेबी पाउडर के बीच भी कोई रिश्ता हो सकता है, है यह समझ सकना मुश्किल है। लेकिन आपको बता दें कि बारिश के मौसम में किताबें खराब होने लगती हैं। उसके पन्नों पर सीलन के चलते 'फंगस' लगने लगती है, ऐसे में उन पन्नों पर बेबी पाउडर छिड़क दें। यह पाउडर सारी नमी सोख लेगा और पन्नों को खराब होने से बचाएगा। 

ग्रीज के दाग हटाए

अगर आपके कपड़ों पर तेल या ग्रीज लग गया है तो ग्तुरांत उसपर बेबी पाउडर छिड़क दें। यह पाउडर तेल को सोख लेगा और दाग लगने से बचाएगा। 

चीटियों को भगाए

घर में चीटियों के आतंक से आप परेशान हैं और चीटियां भगाने की दवा डालने के बावजूद ही वे नहीं जा रही हैं तो ऐसे में उस जगह पर बेबी पाउडर छिड़क दें। चीटियां इस बेबी पाउडर पर ढंग से चल नहीं पाएंगी और अंत में अपना रास्ता बदल लेंगी।

पांव की बदबू भगाए

जिन लोगों के पांव से जूते या मोजे पहनने के कारण अक्सर बदबू आती है उन्हें पांव में और अपने जूतों में भी बेबी पाउडर लगाना चाहिए। कुछ लोगों के पांव में पसीना और मॉइस्चर बहुत जल्दी आता है और बंद जूतों में इसके कारण बदबू आने लगती है। ऐसे में बेबी पाउडर का इस्तेमाल उस नमी को भी सख लेगा और पाउडर की सुगंध से स्मेल भी मर जाएगी। 

वैक्सिंग

वैक्सिंग से पहले और बाद में, दोनों बार बेबी पाउडर का इस्तेमाल करने के फायदे हैं। वैक्सिंग करते समय अगर बेबी पाउडर का इस्तेमाल किया जाए तो दर्द कम होता है। और वैक्सिंग के बाद अगर कहीं कहीं पर वैक्स लगी रह जाए तो ऐसे में उसपर बेबी पाउडर लगाएं 

सुन्दर बालों के लिए

अगर बाल मुरझाये हुए और ऑयली लग रहे हैं तो थोड़ा सा बेबी पाउडर लें और उसे अपने स्कैल्प पर छिड़क दें। इसके बाद आचे से बाल कंघी कर लें। इससे बालों का ऑयल भी निकल जायेगा और बाल सुन्दर लगने लगेंगे। ध्यान रहे कि पाउडर का इस्तेमाल बहुत कम करें।

फोटो: विकिमीडिया कॉमन्स

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन