लाइव न्यूज़ :

बालों में रोजाना तेल लगाने के ये 5 फायदे दादी-नानी ने भी नहीं बताए होंगे, जानें और पाएं लाभ

By गुलनीत कौर | Updated: May 8, 2019 08:15 IST

अगर आपको लगता है कि महंगे शैम्पू और कंडीशनर को लगाने से ही आपके बाल ठीक होंगे तो एक बार लगातार सात दिनों तक हेयर ओइलिंग करके देखें। आपको फर्क समझ में आ जाएगा।

Open in App

बचपन से हमारी दादी-नानी हमें बालों में तेल लगाने के फायदे बताती आ रही हैं। बालों में नियमित रूप से तेल लगाना वाकई फायदेमंद भी है। यह हेयर ग्रोथ को बढ़ाकर हमें मजबूत बाल देता है। लेकिन फिर भी हम में से अधिकतर लोग बालों में मुश्किल से सप्ताह में एक बार तेल लगाते हैं। कुछ लोग तो महीनों तक हेयर ओइलिंग का ख्याल भी अपने दिमाग में नहीं लाते हैं। 

मगर यह बालों के लिए कितनी जरूरी है यह अब हमें सिर्फ दादी-नानी नहीं, बल्कि स्किन एक्सपर्ट्स बताएंगे। साइंस की भाषा में बालों में तेल लगाना कितना जरूरी है और ये किस तरह से धीरे धीरे बालों को सुन्दर बनाता है, यह आज हम आपको यहां बताएंगे। यहां हम बालों में हर दूसरे दिन तेल लगाने से होने वाले 5 फायदे बताएंगे। इनपर गौर करें और हेयर ओइलिंग को अपनी रूटीन में लाएं।

1) नेचुरल प्रोटीन

दुनिया भर के हेयर पैक, हेयर सीरम कुछ भी काम के नहीं हैं, जब तक आपके बालों में तेल ना लगे। तेल आपके बालों को प्राकृतिक रूप से प्रोटीन देता है। बशर्ते ऐसे तेल का इस्तेमाल करें जो कम केमिकल वाला हो। 

2) नेचुरल कंडीशनर

अगर आपको लगता है कि महंगे शैम्पू और कंडीशनर को लगाने से ही आपके बाल ठीक होंगे तो एक बार लगातार सात दिनों तक हेयर ओइलिंग करके देखें। आपको फर्क समझ में आ जाएगा। तेल नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करके बालों को चमकदार बनाएगा।

यह भी पढ़ें: बिना हेयर कट के घर बैठे ही ऐसे करें दो-मुंहे बालों का सफाया, मिलेंगे सॉफ्ट, सिल्की बाल

3) ब्लड सर्कुलेशन

स्कैल्प की त्वचा की कंडीशन सही होने से हेयर ग्रोथ में बढ़ावा मिलता है। रोजाना हेयर ओइलिंग करने और स्कैल्प की मसाज होने से यहां का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। डेड स्किन हटती है और स्कैल्प बेहतर बनता है। इसी से बालों की ग्रोथ अच्छी और जड़ से पकड़ मजबूत बनती है।

4) हेयर फॉल रोके

हेयर ऑइलिंग से जब स्कैल्प में मजबूती आएगी, जड़ों से बाल मजबूत बनेंगे तो हेयर फॉल में भी कमी आएगी। यह तेल जड़ों से लेकर बालों के अंत तक लगकर बालों को मजबूती देता है। इसके अलावा दिनभर की धूल मिट्टी से होने वाले नुकसान से भी राहत देता है। जिस वजह से बालों का टूटना झड़ना अपने आप कम हो जाता है। 

5) फ्रिजी हेयर

उड़े उड़े, रूखे, बेजान बाल, किसी को नहीं पसंद। इन्हें ठीक करने का सबसे आसान, सस्ता और असरदार तरीका है बालों में तेल लगाना। इसे रूटीन में शामिल करने से कुछ ही दिनों में बालों के फ्रिजी होने की समस्या का अंत हो जाएगा और बाल सॉफ्ट और स्मूथ लगने लगेंगे। 

टॅग्स :हेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यबरसात के मौसम में बालों का टूटना-झड़ना रोकने का घरेलू इलाज, करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन