लाइव न्यूज़ :

Fact Check: रणवीर इलाहाबादिया का रोता हुआ वीडियो अभी का नहीं, कोविड के दौरान का है, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2025 11:51 IST

आजतक की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो को वर्तमान संदर्भ में नहीं पाया है। दरअसल यह वीडियो कोविड के समय साल 2021 का है। 

Open in App

Created By: AAJTAK

Edited By : लोकमत हिन्दी

Fact Check: यूट्यूबर समय रैना के विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपने विवादित अश्लील जोक के लिए रणवीर इलाहाबादिया मुश्किल में हैं। देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। वह इन सभी मामलों को एक जगह क्लब करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे हैं। 

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इलाहाबादिया का रोते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे कई नेटिजन्स इस घटना से जोड़कर देख रहे हैं। वीडियो में उन्हें पछतावा हो रहा कि उनकी वजह से पूरा काम बंद हो गया। साथ ही कहते हुए दिख रहे हैं कि पूरी टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 

वीडियो में उन्हें गाली देते हुए भी सुना जा सकता है। हालांकि आजतक की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो को वर्तमान संदर्भ में नहीं पाया है। दरअसल यह वीडियो कोविड के समय साल 2021 का है। 

आजतक ने पाया कि वीडियो को 7 अप्रैल 2021 को अपलोड किया गया था। वीडियो का टाइटल है, “This Is NOT Clickbait - My Covid-19 Experience | Vlog 24”। वायरल वीडियो वाला हिस्सा 30 सेकंड के बाद देखा जा सकता है। 

यहां इलाहाबादिया बता रहे हैं कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला है और उन्हें अब 14 दिनों तक घर में बंद रहना पड़ेगा जिससे उनका काम बंद हो गया है। 8 मिनट लंबे इस वीडियो में उनकी टीम भी बता रही है कि इलाहाबादिया के बिना कोविड काल में वो कैसे काम कर रहे हैं।

इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को यूट्यूबर विवाद की जांच के आदेश दिए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि सांस्कृतिक विभाग को जांच करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री आशीष शेलार के नेतृत्व वाले विभाग को जांच का काम सौंपा गया है।

रिजल्टः गलत

फैक्ट चेक को वेबसाइट AAJ TAK ने प्रकाशित किया है।

इसका संपादन 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :फैक्ट चेकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

फैक्ट चेक अधिक खबरें

फैक्ट चेकFact Check: गंगा किनारे सोना-चांदी और पैसे निकाल रहे युवक का वीडियो फेक, ऐसे पता चली सच्चाई

फैक्ट चेकFact Check: वायरल वीडियो में अफगानिस्तान में मनाए गए जश्न का संबंध भारत की जीत से नहीं

फैक्ट चेकFact Check: जानिए अस्पताल के बेड पर पड़े सैफ अली खान की वायरल फोटो की सच्चाई

फैक्ट चेकFact Check: क्या राहुल गांधी ने मानी बीजेपी सांसदों को धक्का देने की बात? जानिए वायरल वीडियो का सच

फैक्ट चेकFACT CHECK: संभल हिंसा में मारे गए युवक की मुस्कराते हुई फोटो वायरल, जानिए क्या वाकई ऐसा है?