लाइव न्यूज़ :

लेखिका शोभा डे ने कहा- 'मैं लेखक के लिंग के आधार पर किताब के बारे में पूर्वाग्रह नहीं पालती'

By भाषा | Updated: January 20, 2020 14:28 IST

शोभा डे ने कहा कि हालांकि जब ‘नॉन फिक्शन’ की बात आती है, तो ‘‘पत्रकारिता की पृष्ठभूमि, अनुसंधान और समाज का अवलोकन’’ मुख्य होता है।

Open in App

लेखिका शोभा डे का कहना है कि वह लेखक के लिंग के आधार पर किताबों के बारे में पूर्वाग्रह नहीं पालती हैं। ‘स्टारी नाइट्स’ की लेखिका ने ‘एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल, 2020’ में शनिवार को कहा, ‘‘मैं महिलाओं की किताब बनाम पुरुषों की किताब में भरोसा नहीं करती। मैं जब कोई किताब उठाती हूं, तो मैं यह नहीं देखती कि वह महिला है अथवा पुरुष।

शोभा डे ने आगे कहा कि "मैं जो चाहती हूं, वह किताब पढ़ती हूं। मुझे लगता है कि यह दृष्टिकोण अधिक उचित है।’’ शोभा डे ने कहा कि उनकी आगामी किताब काल्पनिक कहानी पर आधारित होगी और कल्पना पर आधारित उपन्यास लिखना ‘‘तनाव दूर करने’’ की प्रक्रिया हो सकता है, यह एक ‘‘शानदार भावनात्मक अभ्यास’’ है।

यह पूछे जाने पर कि एक किताब लिखते समय, उनके दिमाग में क्या चलता है, ‘सेकेंड थॉट्स’ और ‘बॉलीवुड नाइट्स’ की लेखिका ने कहा, ‘‘यह एक कल्पना है, यह एक प्रक्रिया है। उपन्यास का चरित्र मेरे रोजाना के जीवन का हिस्सा होना चाहिए, वह चरित्र मुझसे बात करे, मैं उसके शब्द सुन सकूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर कल्पना में एक कहानी होती है और हर लेखक का (कहानी सुनाने का) अपना अलग तरीका होता है।’’ शोभा डे ने कहा कि हालांकि जब ‘नॉन फिक्शन’ की बात आती है, तो ‘‘पत्रकारिता की पृष्ठभूमि, अनुसंधान और समाज का अवलोकन’’ मुख्य होता है।

उन्होंने कहा कि लेख लिखना संतोषजनक होता है, ‘‘क्योंकि मैं अपने विचार साझा कर सकती हूं, जिससे लोग सहमत भी हो सकते हैं या नहीं भी’’। शोभा डे ने ‘प्रभा खेतान वुमेन्स वॉइस अवॉर्ड’ की विजेता के रूप में ‘ऐन्ट्स अमंग एलिफेंट’ की लेखिका ‘सुजाता गिडला के नाम की घोषणा की।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना