लाइव न्यूज़ :

WBCHSE CLASS 12th RESULT: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, छात्र सबसे पहले देखें यहां

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2019 10:10 IST

WBCHSE CLASS 12th RESULT 2019: जिन छात्रों ने पश्चिम बंगाल बोर्ड की परीक्षा दी है वे अपना रिजल्ट बोर्ड की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर देख सकते हैं। 

Open in App

West Bengal Board Result 2019: पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जोकि अब खत्म हो गया है। दरअसल, वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBSSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने पश्चिम बंगाल बोर्ड की परीक्षा दी है वे अपना रिजल्ट बोर्ड की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org पर लॉगइन कर देख सकते हैं। 

WBBSE 12th Result: ऐसे करें 12वीं का रिजल्ट चेक   1- सबसे पहले छात्र वेस्ट बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org को लॉगइन करें। 

2- इसके बाद साइट के होमस्क्रीन पर रिजल्ट (West Bengal Board Class 12 Result/HS Result) के लिंक पर क्लिक करें।

3- यहां छात्र रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि भरनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

4- अब आपको रिजल्ट (WBCHSE HS Result 2019 / WBCHSE 12th Result 2019) कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

5- इसके बाद आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं। 

WBBSE 12th Result: SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

1- छात्र सबसे पहले अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें।

2- उसके बाद WB12 और ROLLNUMBER टाइप करें। 

3- फिर छात्र इस मैसेज को 56263 पर सेंड कर दें।

4- कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।

पिछले साल 8 जून को घोषित हुआ था रिजल्ट

बता दें, इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण बोर्ड ने एग्जाम केन्द्रों को बढ़ाया था। अनुमान के मुताबिक इस साल 8 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। WBSSE ने इंटरमीडिएट की परीक्षा 26 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित करवाई थी। 12वीं का रिजल्ट बीते साल परिणाम 8 जून को घोषित किया गया था।

जानिए कब बना पश्चिम बंगाल बोर्ड?

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्लूबीबीएसई) की स्थापना 1951 में हुई थी। वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में 10,238 स्कूल हैं जो डब्ल्यूबीबीएसई से संबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1975 में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएसई) की स्थापना की। डब्ल्यूबीसीएसई का प्रधान कार्यालय साल्ट लेक, बिहारनगर, कोलकाता में स्थित है और पश्चिम बंगाल में 4 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

टॅग्स :डब्ल्यूबी हायर सेकंड्री १२थ बोर्ड रिजल्ट २०१९डब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजीएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना