लाइव न्यूज़ :

UPTET 2019: पुराने प्रवेश पत्र पर भी परीक्षा दे सकेंगे टीईटी अभ्यार्थी, एक घंटे पहले पहुंचे सेंटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 09:33 IST

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर की होगी। दोनों का समय अलग-अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देजिन छात्रों ने पहले ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया था उन्हें दोबारा इसे डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है ऐसे अभ्यार्थी सम्बंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 8 जनवरी को होगी। यह परीक्षा 56 सेंटरों पर होगी और इसकी तैयारियां दोबारा शुरू हो गई हैं। पहले यह परीक्षा 22 दिसंबर को होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की तारीख स्थगित कर दी गई थी। अब जब 8 जनवरी इसकी तारीख तय की गई है तो अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लेना जरूरी है। 

पहली बात तो ये है कि अभ्यार्थियों को अपने सेंटरों पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। पहली पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 01-05) की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा 37 केंद्रों में आयोजित की जाएगी जिसमें 34132 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी।

वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक (06-08) स्तर की परीक्षा होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 02:30 से 05:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। ये सभी सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा पांच विषय वस्तु पर आधारित होगी। सभी 5 विषयों से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

जिन छात्रों ने पहले ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया था उन्हें दोबारा इसे डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है ऐसे अभ्यार्थी सम्बंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके पीछे दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :टीचर एलिजिबिलिटी टेस्टएजुकेशननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना