संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ( NDA) और नौसेना अकादमी ( NA) परीक्षा (I) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2018 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। NDA और INA परीक्षाओं के लिए आप 15 जनवरी से 5 फरवरी 2018 तक पंजीकरण करा सकते हैं। UPSC NDA और NA परीक्षा (I) 22 अप्रैल 2018 को होगी।
वहीं, एनडीए की आर्मी, नेवी और ऐयरफोर्स विंग के 141वें पाठ्यक्रम और 103वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स के लिए परीक्षा 2 जनवरी 2019 से शुरू होगी। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही सेवा चयन बोर्ड (SSB) के द्वारा चयनित अभ्यर्थीयों का इंटरव्यू होगा। आप इससे जुड़ी सारी जानकारी upsc.gov.in पर जाकर ले सकते हैं।
पदों का विवरण
कुल पद: 360
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ( NDA)
सेना: 208
नौसेना: 60
वायु सेना: 92
नौसेना अकादमी ( NA) (10 + 2 कैडेट प्रवेश योजना): 55
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी को आमतौर पर एनडीए/एनए कहा जाता हैं। यह एक राष्ट्रीय स्तर प्रवेश परीक्षा हैं जिसको संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को भारतीय रक्षा सेवाओं में भर्ती किया जाता है। 12 वीं कक्षा के छात्र इस परीक्षा के लिए योग्य होंगे। एनडीए को एक वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है।