लाइव न्यूज़ :

UP Madarsa Board Result 2020: यूपी मदरसा बोर्ड के आज जारी होंगे नतीजे, छात्र सबसे पहले यहां करें चेक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 1, 2020 09:29 IST

UP Madarsa Board Result 2020: यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं इस साल 25 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक आयोजित करवाई गई थीं, जिसमें एक लाख, पचास हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी मदरसा बोर्ड दोपहर में रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

UP Madarsa Board Result 2020: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPMEC) की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं, जोकि आज खत्म हो जाएगा। यूपी मदरसा बोर्ड दोपहर में रिजल्ट घोषित करेगा। यूपी मदरसा बोर्ड के परिणाम की घोषणा तिथि की पुष्टि UPMEC रजिस्ट्रार आर पी सिन्ह ने की। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित करने के समय की जानकारी नहीं दी गई है इसलिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों के संबंध में लगातार अपडेट प्राप्त करते रहें। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

जिन छात्रों ने मुंशी, मौलवी (माध्यमिक), अलीम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल और फाजिल की परीक्षा दी है वे आज अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए छात्र यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम लिंक पर क्लिक करें और कक्षा का चयन करके रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

बता दें, यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं इस साल 25 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक आयोजित करवाई गई थीं, जिसमें एक लाख, पचास हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। पिछले साल बोर्ड ने 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर दिया था। लेकिन, इस बार कोरोना महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में देरी हुई है। फिलहाल बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने जा रहा है। 

इस साल 10वीं में 23 लाख से अधिक छात्र हुए पास

बता दें, उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे 27 जून को घोषित कर दिए। इस साल हाईस्कूल परीक्षा में 27 लाख, 53 हजार, 185 संस्थागत और 19,471 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 27,72,656 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 22,97,140 संस्थागत और 12,662 व्यक्तिगत यानी कुल 23,09,802 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.44 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 65.03 प्रतिशत है। कुल 83.31 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

12वीं में 18 लाख से अधिक छात्र हुए पास

इंटरमीडिएट में 24,22,978 संस्थागत और 61,501 व्यक्तिगत यानी कुल 24,84,479 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 18,08,414 संस्थागत और 45,685 व्यक्तिगत परीक्षार्थी यानी कुल 18,54,099 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। कुल 74.64 प्रतिशत संस्थागत और 74. 28 प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थी यानी कुल मिलाकर 74.63 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

UP Madarsa Board Result 2020: ऐसे करें मदरसा बोर्ड का रिजल्ट चेक

Step 1: छात्र सबसे पहले यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर क्लिक करें। 

Step 2: इसके बाद छात्र बोर्ड की ओर से रिजल्ट के लिए उपलब्ध करवाए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Step 3: फिर कक्षा और रोलनंबर और मांगी गई अन्य जानकारी अंकित करें।

Step 4: कुछ ही देर में रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

Step 5: छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए रख सकते हैं। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना