लाइव न्यूज़ :

UP Board Scrutiny Form 2020: 10वीं और 12वीं के छात्र स्क्रूटिनी के लिए 22 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 29, 2020 10:00 IST

UP Board Scrutiny Form 2020: अगर छात्र कॉपियां चेक करवाना चाहते हैं तो उन्हें प्रति प्रश्न-पत्र 500 रुपये का शुल्क देना होगा। प्रैक्टिकल के विषयों की स्क्रूटिनी कराने के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा

Open in App
ठळक मुद्देअगर छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो वे स्क्रूटिनी फॉर्म 2020 भर सकते हैं।छात्र एक या एक से अधिक पेपरों को दोबारा चेक करवा सकते हैं।

UP Board Scrutiny Form 2020: उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे 27 जून को घोषित किए जा चुके हैं। इस बीच अगर छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो वे स्क्रूटिनी फॉर्म 2020 भर सकते हैं। छात्र एक या एक से अधिक पेपरों को दोबारा चेक करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर  upmsp.edu.in लॉगइन करना होगा और वे ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं। 

अगर छात्र कॉपियां चेक करवाना चाहते हैं तो उन्हें प्रति प्रश्न-पत्र 500 रुपये का शुल्क देना होगा। प्रैक्टिकल के विषयों की स्क्रूटिनी कराने के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा और शुल्क चालान को भरकर राजकीय कोषागार में जमा कराना होगा। बोर्ड ने 22 जुलाई तक आवेदन करने की आखिरी तारीख रखी है। इस साल हाईस्कूल परीक्षाओं में इस बार 83.31 प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट में 74.63 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

इस साल 10वीं में 23 से अधिक छात्र हुए पास

इस साल हाईस्कूल परीक्षा में 27 लाख, 53 हजार, 185 संस्थागत और 19,471 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 27,72,656 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 22,97,140 संस्थागत और 12,662 व्यक्तिगत यानी कुल 23,09,802 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.44 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 65.03 प्रतिशत है। कुल 83.31 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 

12वीं में 18 लाख से अधिक छात्र हुए पास

इंटरमीडिएट में 24,22,978 संस्थागत और 61,501 व्यक्तिगत यानी कुल 24,84,479 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 18,08,414 संस्थागत और 45,685 व्यक्तिगत परीक्षार्थी यानी कुल 18,54,099 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। कुल 74.64 प्रतिशत संस्थागत और 74. 28 प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थी यानी कुल मिलाकर 74.63 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना