लाइव न्यूज़ :

नई शिक्षा नीति के तहत 300 से अधिक कॉलेजों को मान्यता नहीं दे पाएंगे विश्वविद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: August 13, 2020 03:52 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि एक विश्वविद्यालय 300 से अधिक महाविद्यालयों को मान्यता नहीं दे सकता।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय 300 से अधिक कॉलेजों को मान्यता नहीं दे पाएंगे।मंत्री ने ‘कोविड-19 उपरांत शिक्षा’ विषय पर डिजिटल सत्र को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बुधवार को कहा कि नयी शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विश्वविद्यालय 300 से अधिक महाविद्यालयों को मान्यता नहीं दे पाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री ने सवाल किया, ‘‘मैं हाल ही में एक विश्वविद्यालय गया था और जब मैंने कुलपति से पूछा कि कितने महाविद्यालय उस विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त हैं, उन्होंने कहा कि 800 डिग्री कॉलेज। मुझे लगा कि मैंने गलत सुन लिया। मैंने फिर पूछा और उन्होंने कहा : 800। यह दीक्षांत समारोह था। मैं चकित था। क्या कोई कुलपति 800 डिग्री महाविद्यालयों के प्राचार्यों के नाम याद रख सकता है।’’

मंत्री ‘कोविड-19 उपरांत शिक्षा’ विषय पर डिजिटल सत्र को संबोधित कर रहे थे। निशंक ने कहा, ‘‘क्या वह इतने अधिक महाविद्यालयों की गुणवत्ता और कामकाज पर नजर रख सकते हैं। यही वजह है हम कह रहे हैं कि नई शिक्षा नीति में चरणबद्ध तरीके से इस पर काम करेंगे। एक विश्वविद्यालय 300 से अधिक महाविद्यालयों को मान्यता नहीं दे सकता। उसके लिए हमें विश्वविद्यालय बढ़ाने होंगे और हम वह करेंगे।’’

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने ही नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी है। मान्यता प्रदान करने वाली इस व्यवस्था को अगले 15 साल में चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा और महाविद्यालयों को क्रमिक स्वयत्तता देने की चरणबद्धप्रणाली स्थापित की जाएगी। संकल्पना के अनुसार कालावधि में कोई कॉलेज डिग्री देने वाला एक स्वायत्त कॉलेज या विश्वविद्यालय का घटक कॉलेज होगा।

टॅग्स :रमेश पोखरियाल निशंकनई शिक्षा नीतिशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिक्षा में सुधार के लिए बेहद जरूरी है भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक

भारतBihar: विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों की कमी के शिक्षा पर लगा ग्रहण, शिक्षकों के लगभग 4000 पद खाली  

भारतViksit Bharat Buildathon 2025: क्लास 6 से लेकर 12 तक के बच्चों के लिए शानदार मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

भारतक्यों खाली पड़े हैं शिक्षकों के दस लाख पद ?

भारतस्कूली इमारतें ही नहीं, शिक्षा का ढांचा भी जर्जर

पाठशाला अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम