लाइव न्यूज़ :

मोबाइल से नकल और पेपर लीक नहीं करा पाएंगे 'मुन्नाभाई', अब परीक्षा केंद्रों में लगाए जाएंगे जैमर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 27, 2019 14:17 IST

गौरतलब है कि यूजीसी के निर्देश की जानकारी महाविद्यालयों और परिसंस्थाओं को देने के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा व मूल्यमापन विभाग की ओर से पत्र भेजा जा चुका है.

Open in App

लोस सेवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मोबाइल के जरिये होने वाली नकल और पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाने के निर्देश जारी किए हैं. इस आशय का पत्र उच्च शिक्षण सहसंचालक कार्यालय एवं कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय को मिला है.

साथ ही यूजीसी ने विश्वविद्यालय से कहा है कि वह इस निर्देश के बारे में महाविद्यालयों और परिसंस्थाओं को भी जानकारी दे. हालांकि पहले ही सर्तकता के तौर पर विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की ओर से परीक्षाओं के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है. फिर भी कुछ परीक्षार्थियों को मोबाइल के जरिये नकल करते अथवा पेपर लीक करते पकड़ा गया है.

इसलिए यूजीसी के प्रो. रजनीश जैन ने परीक्षा के दौरान महाविद्यालयों के परीक्षा केद्रों पर जैमर लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश विश्वविद्यालय को दिए हैं. गौरतलब है कि यूजीसी के निर्देश की जानकारी महाविद्यालयों और परिसंस्थाओं को देने के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा व मूल्यमापन विभाग की ओर से पत्र भेजा जा चुका है.

नागरिकों को परेशानी न हो यूजीसी ने विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने की प्रक्रिया के दौरान केंद्र सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिए हैं. साथ ही यह भी सूचित किया है कि परीक्षा केंद्र में जैमर की वजह से परिसर के नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना