लाइव न्यूज़ :

UGC NET 2019: एग्जाम में बचे हैं मजह 2 दिन, अच्छे मार्क्स पाने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2019 18:31 IST

UGC NET 2019: यूजीसी एग्जाम 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून को आयोजित की जाएगी। बता दें कि जिन लोगों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया वो ऑफिसियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App

UGC NET की परीक्षा में अब महज दो दिन रह गया है। इस बार यूजीसी नेट के परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से 20 जून से किया जा रहा है। यूजीसी एग्जाम 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून को आयोजित की जाएगी। बता दें कि जिन लोगों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया वो ऑफिसियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी के कुछ टिप्स 

1. पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न-पत्रों को जरुर देख लीजिए। इससे आपको एग्जाम का पैटर्न और ट्रेंड समझ में आ जायेगा।

2. आपको उन लोगों से भी बात करनी चाहिए जो जो पहले भी इस एग्जाम का हिस्सा बन चुके हैं। उन लोगों से आप बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

3.आपको सिलेबस से भी परिचित होना चाहिए। नेट की परीक्षा में सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव ही आते हैं।

4. परीक्षा के अंतिम चरण में आपको पर्सनल नोट जरुर बनाने चाहिए। क्योंकि ये संबंधित विषय के परीक्षा से पहले बहुत काम आते हैं।

5. मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें, इससे आपको परीक्षा से पहले सही समय प्रबंधन का अंदाजा मिल जाता है। कौन से सवालों को प्राथमिकता देनी है इसका अभ्यास जरूरी है।

6. लगातार पढ़ाई न करे, बीच-बीच में 20 मिनट का ब्रेक जरुर लें, इससे आपको पढ़ी हुई चीजें याद रहती हैं। 

7. सबसे जरूरी है कि आप अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। परीक्षा से पहले नकारात्मक माहौल से दूरी बनायें। 

टॅग्स :यूजीसी नेटexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना