लाइव न्यूज़ :

SWAYAM Examinations 2018: दिसंबर में हैं एग्जाम, रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज

By भाषा | Updated: October 30, 2018 15:46 IST

"स्वयं' एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां ऑनलाइन कोर्स मुहैया कराए जाते हैं। इसे माइक्रोसॉफ्ट की मदद से एमएचआरडी और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने तैयार किया है। यहां करीब 2000 कोर्स उपलब्ध कराये गए हैं ।

Open in App

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ‘स्वयं’ पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराये गए कोर्स के लिये दिसंबर के पहले सप्ताह में परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है ।

मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वयं परीक्षाओं का आयोजन 1 और 2 दिसंबर 2018 को होगा। जिन छात्रों ने स्वयं कोर्सों के लिए दाखिला लिया है, वे परीक्षा देने के लिए 5 नवंबर तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 

परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने के मकसद से आवेदकों को स्वयं पोर्टल पर जाना होगा और परीक्षा पंजीकरण के लिए लॉग.इन करना होगा।

स्वयं के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले कोर्स मुफ्त उपलब्ध हैं । जो छात्र चाहते हैं कि उनको प्रमाणपत्र मिले, उन्हें खुद का पंजीकरण कराना होगा। कोर्स के सफल समापन के बाद कुछ फीस के भुगतान पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

स्वयं एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां ऑनलाइन कोर्स मुहैया कराए जाते हैं। इसे माइक्रोसॉफ्ट की मदद से एमएचआरडी और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने तैयार किया है। यहां करीब 2000 कोर्स उपलब्ध कराये गए हैं ।

इनमें स्कूल, स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग, विधि और अन्य पेशेवर कोर्स शामिल हैं । कोर्स के अंत में छात्रों की परीक्षा लेने की व्यवस्था है और इस परीक्षा में हासिल अंक/ग्रेड को छात्रों के अकादमिक रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना