लाइव न्यूज़ :

RBSE CLASS 10TH REUSLT 2019: दूधवाले की बेटी ने राजस्थान बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में किया टॉप, मैथ और साइंस में मिले पूरे मार्क्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2019 15:33 IST

RBSE CLASS 10th Result 2019: शीला जाट का कहना है कि उनके पिता भले ही पढ़ाई नहीं कर सकें लेकिन उन्होंने हमेशा उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया है.

Open in App
ठळक मुद्देRBSE CLASS 10TH REUSLT 2019 सोमवार को जारी हुआ है.शीला ब्रेन कैंसर से पीड़ित मरीजों का इलाज करना चाहती हैं.

राजस्थान बोर्ड ने 10 वीं की परीक्षा का रिजल्ट बीते दिन जारी कर दिया है. इस बार शीला जाट ने राज्य भर में टॉप किया है. उन्हें 600 में 595 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

शीला जाट को मैथ में 100, साइंस में 100 और इंग्लिश में 99 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. सोशल साइंस में 99, संस्कृत में 98 और हिंदी में 99 मार्क्स हासिल हुए. 

शीला एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता एक ग्वाला हैं. उनके पास चार भैसें हैं  जिसका दूध बेच कर वो पाना जीविकोपार्जन करते हैं. शीला की मां एक हाउसवाइफ हैं. 

शीला के घर में स्मार्टफोन नहीं है और उन्हें किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जानकारी नहीं है जिसकी चर्चा आज कल आम है. शीला कहती हैं कि उन्हें मेडिकल की पढ़ाई करनी है और न्यूरोसर्जन बनना है. 

शीला ब्रेन कैंसर से पीड़ित मरीजों का इलाज करना चाहती हैं. उनकी दिलचस्पी इसीलिए मेडिकल के क्षेत्र में है. 

अपने साथ के सहपाठियों के लिए भी वो कहती हैं कि कभी भी कम मार्क्स आने पर निराश और विचलित नहीं होना चाहिए क्योंकि उन्हें भी स्कूल के और परीक्षाओं में कम मार्क्स आ चुके हैं. 

शीला जाट का कहना है कि उनके पिता भले ही पढ़ाई नहीं कर सकें लेकिन उन्होंने हमेशा उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया है. शीला कहती हैं कि उन्होंने मुझे सिखाया कि कैसे अशिक्षित होने पर जीवन कठिनाइयों से भर जाता है. 

टॅग्स :आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९एग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतRBSE Class 10 exam result: परिणाम घोषित होने के बाद RBSE की वेबसाइट क्रैश, छात्र यहाँ देख सकते हैं स्कोरकार्ड

भारतRBSE 10th Result 2026: आज आएगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट देख पाएंगे परिणाम, जानें टाइमिंग

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना