लाइव न्यूज़ :

RBSE Class 10, 12 Result: जानिए राजस्थान बोर्ड कब तक घोषित करेगा 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 8, 2020 11:53 IST

RBSE Class 10, 12 Result: RBSE ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण परीक्षकों को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के अंक सीधे वेबसाइट पर अपलोड करने की इजाजत दी है। पिछले साल तक परीक्षक हर छात्र के अंकों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से बोर्ड कार्यालय भेजते थे।

Open in App
ठळक मुद्देRBSE जुलाई के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र अजमेर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।  

RBSE Class 10, 12 Result date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की परीक्षा देने वाले छात्र इस साल असमंजस की स्थिति में हैं कि उनका रिजल्ट कब तक घोषित किया जाएगा। दरअसल, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की शेष परीक्षाएं 18 जून से आयोजित करवाई जाएंगी। हालांकि इस बीच बोर्ड रिजल्ट की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिन पेपरों की परीक्षा हुई है उनका मूल्यांकन किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि RBSE जुलाई के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। 

हालांकि बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट की तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं के छात्र अजमेर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।  

बता दें, RBSE ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण परीक्षकों को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के अंक सीधे वेबसाइट पर अपलोड करने की इजाजत दी है। पिछले साल तक परीक्षक हर छात्र के अंकों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से बोर्ड कार्यालय भेजते थे। मगर अब कोरोना वायरस के कारण हमने इस खंड को हटा दिया है। ऐसे में अब परीक्षक सीधे ऑनलाइन अंक पोस्ट करेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर चुका है। 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं 18 जून से 30 जून के बीच होंगी। 

Rajasthan Board Result 2020: छात्र ऑनलाइन ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले rajresults.nic.inया rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें।

स्टेप 2- Rajasthan Board result 2020 वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- उसके बाद ध्यानपूर्वक पूरी डिटेल भरें, जैसे हॉल टिकेट नंबर और डेट ऑफ बर्थ और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी भरें।

स्टेप 4- सब्मिट पर क्लिक करते ही परीक्षार्थी का रिजल्ट खुल जायेगा। 

स्टेप 5- भविष्य के लिये रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

राजस्थान बोर्ड के बारे में जानिए  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की स्थापना 1957 में हुई थी। जिसमें लगभग 6,000 मान्यता प्राप्त स्कूल हैं और 15 लाख से अधिक छात्र BSER द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लेते हैं। यह राजस्थान राज्य में एक परीक्षा और शैक्षणिक शिक्षा नियामक निकाय है।  बोर्ड राज्य में माध्यमिक शिक्षा के विकास और संवर्धन के लिए जिम्मेदार एकमात्र निकाय है।

टॅग्स :आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९आरबीएसई 12th/राजस्थान बोर्ड/ साइंस/ आर्ट्स/ कॉमर्स रिजल्ट २०१९एग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्टराजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतRBSE Class 10 exam result: परिणाम घोषित होने के बाद RBSE की वेबसाइट क्रैश, छात्र यहाँ देख सकते हैं स्कोरकार्ड

भारतRBSE 10th Result 2026: आज आएगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट देख पाएंगे परिणाम, जानें टाइमिंग

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना