लाइव न्यूज़ :

NEET PG 2020: डॉक्टर बनना चाहते हैं? आज से शुरू हो रहे नीट परीक्षा के लिए आवेदन, जानें पूरा प्रॉसेस

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 1, 2019 17:59 IST

NEET PG 2020: इस परीक्षा के जरिये एमडी या एमएस में स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के जरिये आवेदन कर सकते हैं। 

Open in App

NEET PG 2020: सरकारी या गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों से मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के अच्छी खबर है। 2020 में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए आवेदन की घड़ी आ गई है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएट यानी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आज (1 नवंबर) से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। 

इस परीक्षा के जरिये एमडी या एमएस में स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के जरिये आवेदन कर सकते हैं। 

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) नीट की परीक्षा आयोजित कराता है। एनबीई नीट-पीजी 2020 परीक्षा 5 जनवरी को आयोजित करेगा।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाएंगे। 

NEET को 2016 में भारत में मेडिकल कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश के लिए अनिवार्य किया गया था।

NEET-PG 2020: ऐसे करें आवेदन

नीट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं। 

‘application process link’ पर क्लिक करें। 

मांगा गया विवरण भरें।

एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें। 

आाखिर में सब्मिट के बटन पर क्लिक करें। 

भविष्य के प्रिंटआउट लेना न भूलें। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, NEET MDS, PDCET और FMGE के लिए 20 दिसंबर को परीक्षा होगी।

नीट पीजी के लिए 300 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र साढ़े तीन घंटे में हल करना होगा। 

दिसंबर के दूसरे हफ्ते में उम्मीदवारों डेमो परीक्षा का लाभ ले पाएंगे। 

पिछले वर्ष देशभर से 1.48 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हाथ आजमाया था। एनबीई ने देशभर के 165 शहरों में परीक्षा आयोजित कराई थी। 

टॅग्स :नीटएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर