MP Board 12th Result 2019:मध्य प्रदेश की 12वीं के नतीजे भी अब से कुछ देर में 10वीं के नतीजों के साथ घोषित हो जाएंगे। सभी परिणामों के दिन में 11 बजे घोषित होने की संभावना है। परिणाम की घोषणा सुबह मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद की जाएगी। आप इन नतीजों को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic. in और www.mpresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
एमपी की 12वीं परीक्षा 2 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 के बीच आयोजित कई गई थी। इस परीक्षा में करीब 7.5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि आज 12वीं के साथ-साथ 10वीं के नतीजे भी घोषित हो रहे हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड के 10 वीं के एग्जाम में 11.5 लाख छात्र ने इस बार हिस्सा लिया है।
MP Board 10th 12th Result 2019 Live Updates
MPBSE 12th result 2019: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद 12th के परिणाम के लिंक पर जा कर क्लिक करें।
- यहां एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां डालें और फिर उसे सब्मिट कर दें।
- इतना करते ही नतीजे आपके स्क्रीन पर सामने होंगे।
- इसे आप या तो डाउनलोड भी कर सकते हैं या फिर भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
बता दें कि पिछले साल (साल 2018 में) 12वीं में 68 फीसदी छात्र पास हुए थे। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं के नतीजे 14 मई को घोषित किए गए थे। इस साल 12वीं में साइंस में ललित पचौरी, कॉमर्स विषय में आयुषी, आर्ट्स स्ट्रीम में शिवानी पवार ने टॉप किया था।