लाइव न्यूज़ :

JEE Main 2019 की परीक्षा आज से शुरू, इस साल एग्जाम में हुये ये बड़े बदलाव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 8, 2019 16:28 IST

जेईई की परीक्षा आज से आरंभ और 14 दिनों तक चलने वाली हैं,एक सुबह 9:30  से लेकर 12:30  बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 2:30 से लेकर 5:30 बजे तक रहेगी

Open in App

इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर जो जईई की परीक्षा देने वाले हैं। आज से जेईई की परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 20 जनवरी तक चलेगी। जिसमें करीब 11 लाख छात्र हिस्सा ले रहे हैं। जेईई की परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को आईआईटी, एनआईटी और इंजीनियरिंग के अच्छे कॉलेजों में दाखिला मिल पाएगा। जेईई की परीक्षा 14 दिनों तक चलने वाली हैं।

इस बार जेईई की परीक्षा सीबीएसई नहीं बल्कि एनटीए(नेशनल टेस्टिंग ऐजंसी ) संस्था करा रही हैं। जिसमें कुछ बदलाव किए गए है और छात्रों के लिए आसान बनाया गया हैं। परीक्षा देने वालों को दो शिफ्टों में बांटा गया हैं। एक सुबह 9:30  से लेकर 12:30  बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 2:30 से लेकर 5:30 बजे तक रहेगी।  परीक्षा दो सत्रों में की जाएगी।

रैंकिंग के आधार पर होगा दाखिला

रैंकिंग की बात की जाए तो इस बार अलग-अलग सेशन में पर्सेटाइल स्कोर निकाला जाएगा। इसके बाद ही मैरिट लिस्ट और रैंकिंग तैयार की जाएगी। अगर दो छात्रों का पर्सेटाइल बराबर हुआ तो जिस परीक्षार्थी के गणित, रसायन और भौतिकी में ज्यादा अंक होंगे। उसी छात्र को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी और उसका पर्सेटाइल भी ज्यादा माना जाएगा। अगर उसमें भी दोनों के पर्सेटाइल बराबर आते है तो जिस छात्र की उम्र दूसरे छात्र से ज्यादा होगी। उसको पहले प्राथमिकता दी जाएगी। उसका पर्सेटाइल भी ज्यादा माना जाएगा।

पहले के मुकाबले परीक्षा में हुए बदलाव

जईई की परीक्षा में पहले अंक के आधार पर रैंकिंग की जाती थी लेकिन अब पर्सेटाइल के आधार पर होंगी। अब उम्मीदवार साल में दो बार परीक्षा दे सकते हैं। एक बार जनवरी में और दूसरी बार अप्रैल में जेईई की परीक्षा होंगी। परीक्षा में परीक्षार्थी के ज्यादा अंक के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा। पहले परीक्षा पेन-पेपर पर होती थी लेकिन इस बार परीक्षाएं कंप्यूटर पर आधारित होंगी।     

       

टॅग्स :जेईईएडीवी.एसी.इनexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

भारतKVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना