लाइव न्यूज़ :

DU admissions 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय में 30 मई से शुरू होगें एडमिशन प्रोसेस, यहां जानें पूरी डिटेल्स

By भाषा | Updated: May 28, 2019 03:11 IST

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया 30 मई से शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह अब तक सबसे देरी से शुरू हो रही दाखिला प्रक्रिया है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि 30 मई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जायेगी जो अगले 15 दिन तक चलेगी।

पंजीकरण प्रक्रिया के खत्म होने के करीब एक सप्ताह बाद विश्वविद्यालय कट ऑफ की घोषणा करेगा। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए अपने पोर्टल को 16 जून को फिर से खोलेगा । विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया पहले ही खत्म हो चुकी है । यह प्रक्रिया 22 फरवरी को शुरू हुई थी।

विश्वविद्यालय ने कहा है, ‘‘बड़ी संख्या में अनुरोध आने के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक, पोस्टग्रेजुएट, एमफिल, पीएचडी, सार्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (एमबीए को छोड़कर) में दाखिले के दूसरे चरण के लिए 16 और 25 जून के बीच विदेशी छात्रों के वास्ते ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को फिर से खोलेगा ।’’

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतDU Admission Rules Change: डीयू ने एडमिशन रूल को किया चेंज, इस साल प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए ये जानना जरूरी

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

पाठशाला अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए