लाइव न्यूज़ :

DU Admissions 2020: सेंट स्टीफन्स कॉलेज की स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी, यहां देखे पूरी डिटेल

By भाषा | Updated: September 16, 2020 12:06 IST

दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज की स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट आ गई है। इस साल के कट-ऑफ पिछले साल से ज्यादा हैं। वाणिज्य के लिए सर्वोच्च कट-ऑफ 99.25 प्रतिशत रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन्स कॉलेज ने ग्रेजुएशन कोर्स के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी कीपिछले साल से ज्यादा है इस बार कट ऑफ, अलग-अलग विषयों के लिए अलग कट ऑफ

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन्स कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पहली कट-ऑफ सूची जारी कर दी है। वाणिज्य पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र के लिए सर्वोच्च कट-ऑफ 99.25 प्रतिशत घोषित किया गया है। इस साल के कट-ऑफ पिछले साल से ज्यादा हैं।

2019 में वाणिज्य (कॉमर्स) वाले बच्चों के लिए बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेजी और बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र के लिए कट-ऑफ 98.75 प्रतिशत गया था। इस साल बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए वाणिज्य पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए कट-ऑफ 99.25 प्रतिशत, मानविकी विषय के छात्रों के लिए कट-ऑफ 98.75 प्रतिशत, वहीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए 98 प्रतिशत गया है।

इसी तरह बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेजी के लिए वाणिज्य पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए कट-ऑफ 99 प्रतिशत है। वहीं विज्ञान और मानविकी पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए 98.75 प्रतिशत रहा है। बी.ए. (ऑनर्स) इतिहास के लिए वाणिज्य पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए कट-ऑफ 99 प्रतिशत है।

वहीं विज्ञान और मानविकी पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए 98.25 प्रतिशत रहा है। बी.ए. (ऑनर्स) दर्शनशास्त्र के लिए वाणिज्य पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए कट-ऑफ 98 प्रतिशत है।

मानविकी पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए 98.75 प्रतिशत तथा विज्ञान संकाय वालों के लिए 97 प्रतिशत रहा है। बी.एससी. (ऑनर्स) भौतिकी के लिए कट-ऑफ 97.66 प्रतिशत है,वहीं बी.एससी. (ऑनर्स) रसायन विज्ञान के लिए यह 96.67 प्रतिशत है। बी.एससी. (ऑनर्स) गणित के लिए कट-ऑफ 98 प्रतिशत है।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना