लाइव न्यूज़ :

राजधानी में खुलेगा “दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी”, CM केजरीवाल ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: October 4, 2019 14:50 IST

दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुरुवार को मंत्रिमंडल ने इससे संबंधित विधेयक को हरी झंडी दे दी और अब इसे मंजूरी के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा जाएगा।

Open in App

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। यहां आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुरुवार को मंत्रिमंडल ने इससे संबंधित विधेयक को हरी झंडी दे दी और अब इसे मंजूरी के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद विधेयक को विधानसभा में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय मुंडका इलाके में स्थापित किया जाएगा जिसका परिसर करीब 90 एकड़ में होगा। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मुताबिक दिल्ली खेल विश्वविद्यालय विधेयक में विश्वविद्यालय को संबद्ध स्कूल और कॉलेज स्थापित करने की इजाजत होगी।

सरकार ने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में विभिन्न खेलों में पारंगत छात्रों को तैयार करना है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी भविष्य को लेकर केवल इसलिए आशंकित रहते हैं कि अगर वे खेल में करियर नहीं बना पाए तो उन्हें स्कूल छोड़ने वाला कहा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों को केवल इसलिए नौकरी नहीं मिलती क्योंकि प्रत्येक नौकरी के लिए न्यूतम अर्हता स्नातक की योग्यता होती है। ऐसे में खेल विश्वविद्यालय क्रिकेट, हॉकी जैसे खेलों में डिग्री देगा। अब प्रतिबद्ध खिलाड़ी अपना पूरा समय खेल में महारत हासिल करने के लिए दे सकते हैं।’’

सिसोदिया ने कहा कि अधिकतर छात्र के जब मुख्य विषयों में प्रदर्शन सुधारने की बात आती है तो वे खेल से समझौता करते हैं। उन्होंने कहा, कुछ छात्रों को मैं जानता हूं जो खेल और पढ़ाई में समन्वय स्थापित करने के लिए मुक्त स्कूल से स्नातक कर रहे हैं.... नौकरियों में खेल का कोटा भी सीमित है। सिसोदिया ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय का कुलपति भी अनुभवी खिलाड़ी होगा। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील