लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन के बीच ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों ने भारतीय विद्यार्थियों की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ

By भाषा | Updated: May 7, 2020 12:59 IST

दुनिया भर के कई देशों में कोरोना लॉकडाउन की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच भारत ने विदेश में फंसे अपने नागरिकों को लाने का फैसला किया है। वहीं, दूसरी ओर ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों ने भारतीय विद्यार्थियों को जरूरत पड़ने पर मदद और सलाह देने का भरोसा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के विश्वविद्यालयों ने वहां के भारतीय छात्रों को अपने विश्वविद्यालयों से संपर्क में रहने के लिए कहा हैब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में चीन के बाद विदेशी छात्रों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय छात्र हैं

लंदन: ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों ने कोविड-19 महामारी की वजह से परेशान चल रहे भारतीय विद्यार्थियों से अपने विश्वविद्यालयों की सहायता सेवा के संपर्क में रहने के लिए कहा है ताकि उन्हें जरूरत के समय मदद और जरूरी सलाह मिल सके। विश्वविद्यालयों ने यह अपील अभी भारत में ही रह रहे या ब्रिटेन में मौजूद विद्यार्थियों से की है। सोमवार को भारत सरकार ने घोषणा की थी कि वह चरणबद्ध तरीके से सात मई से विदेश में फंसे अपने नागरिकों को देश लाना शुरू करेगी।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा कि एयर इंडिया सात मई से 13 मई के बीच 64 उड़ानों का संचालन करेगी जिसके जरिए लॉकडाउन की वजह से विदेश में फंसे 15,000 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। बृहस्पतिवार से भारत सरकार ब्रिटेन से अपने नागरिकों को लाने के पहले चरण की शुरुआत करेगी लेकिन ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय विद्यार्थियों को अब भी देश लौटने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

विश्वविद्यालयों ने कहा कि वह ऐसे विद्यार्थियों को मदद देना जारी रखेंगे। यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल की निदेशक विवियन स्टर्न ने कहा, ‘‘ हम इस बात से अवगत हैं कि कई भारतीय विद्यार्थी धन और आवास को लेकर चिंतित हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सता रही है और यह भी समझा जा सकता है कि इस वैश्विक महामारी की वजह से वह अपने घर से दूर होने की वजह से परेशान हैं। ऐसे विद्यार्थियों को मेरा संदेश है: कृपया अपने विश्वविद्यालयों से बात करें।’’

यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल ब्रिटेन के 143 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करता है। ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में यूरोपीय संघ से बाहर बड़ी तादाद में भारतीय विद्यार्थी पढ़ते हैं। चीन के बाद दूसरे स्थान पर भारतीय विद्यार्थी यहां हैं। ब्रिटेन के गृह विभाग ने वीजा अवधि खत्म होने वाले विदेशी विद्यार्थियों और पेशेवेरों की वीजा अवधि कम से कम 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है। शुरुआती चरण में प्रत्येक यात्री को टिकट पर 50,000 रुपये का खर्चा वहन करना पड़ेगा जिसमें देश में पृथक वास अवधि का खर्चा भी शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना